राष्ट्रवाणी: वैभव की तूफानी पारी देख सूर्या से सहवाग तक सब बने फैन, रिएक्शन की आई बाढ़तुम अब मेरी इंस्पिरेशन हो… वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देख सूर्यकुमार से सहवाग तक सब बने फैन, रिएक्शन की आई बाढ़Written by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:34 ISTराइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से तहलका मचा दिया. वैभव ने महज 53 गेंद में 204 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने रिकॉर्डतोड़ 28 छक्के उड़ाए. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की इस बल्लेबाजी को देख सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है. आइए जानते हैं वैभव के लिए किसने क्या कहा?डबल सेंचुरी के बाद बल्ला उठाते हुए वैभव सूर्यवंशीनई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ तहलका मचा दिया. वैभव ने सिर्फ 53 गेंद में 28 छक्के और 7 चौके की मदद से 204 रन कूट दिए. वैभव की इस विस्फोटक बैटिंग को देख बड़े-बड़े दिग्गजों को यकीन नहीं हो रहा है कि स्कूल जाने की उम्र में ये लड़का गेंदबाजों को ऐसी बेहरमी से मार रहा है. वैभव ने इतने कम समय में जिस तरह से वर्ल्ड क्रिकेट में सनसनी मचाई है उससे ये साफ हो गया है कि वह भारत के अगले सुपरस्टार हैं. यूएई के खिलाफ मैच में 204 रनों की पारी के बाद तो इस पर मुहर भी लग गई. ऐसे आइए जानते हैं भारत के इस वंडर बॉय की तूफानी बैटिंग पर किसने क्या कहा है. वैभव सूर्यवंशी को लेकर सोशल मीडिया रिएक्शन भारत के लिए टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यवंशी यादव ने तो वैभव को अपना इंस्पिरेशन बता दिया. सूर्या ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, वैभव सूर्यवंशी अब से तुम मेरे इंस्पिरेशन हो. क्या खिलाड़ी है ये. जबरदस्त. वैभव पर सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन Advertisementभारतीय टीम के पूर्व विध्वंसक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने तो वैभव सूर्यवंशी को इस जेनरेशन का सबसे खास खिलाड़ी बता दिया. सहवाग ने एक्स हैंडल पर लिखा, 53 गेंदों पर 204 रन और 28 छक्के!
यहां तक कि EA स्पोर्ट्स क्रिकेट में भी यह अविश्वसनीय है. क्या कमाल के खिलाड़ी हैं, वैभव सूर्यवंशी! वैभव पर सहवाग का रिएक्शन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने वैभव के लिए कहा, बहुत ही खास प्रतिभा और शानदार पारी! सिर्फ 52 गेंदों पर दोहरा शतक, यह वाकई निडर बल्लेबाजी है!
कड़ी मेहनत करते रहें और इस सफर का आनंद लें. अभी तो और भी बेहतरीन चीजें आनी बाकी हैं! वैभव पर युवराज सिंह का रिएक्शन पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, “क्या बात है! गजब है भाई!
आज पहले प्रियांश और अब यह कमाल का बच्चा. इन लोगों को बैटिंग करते देखना यह याद दिलाता है कि इस खेल में कितना टैलेंट और काबिलियत मौजूद है.” वैभव सूर्यवंशी पर अश्विन का रिएक्शन वैभव को लेकर मोहम्मद कैफ ने लिखा, “सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्के. वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड टूटने का इंतजार नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे क्रिकेट का इतिहास फिर से लिख रहे हैं।.एक उभरता हुआ सुपरस्टार!
वैभव पर मोहम्मद कैफ का रिएक्शन भारत सरकार में यूनियन मिनिस्टर पीयूष गोयल भी वैभव सूर्यवंशी के जबड़ फैन बन गए हैं. उन्होंने लिखा, “15 की उम्र में 53 गेंद पर 204 रन और 28 छक्के. वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में फास्टेस्ट डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया. क्या कमाल की प्रतिभा है. भारत को आप पर गर्व है!” वैभव पर पीयूष गोयल का रिएक्शन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक्स हैंडल पर लिखा क्या शानदार क्रिकेट!
वैभव सूर्यवंशी, आपको सलाम! 53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्के. एक ही पारी में चार विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए. और उनकी उम्र सिर्फ 15 साल है! फील्डर्स दर्शक बन गए, और दर्शक फील्डर्स बन गए. उम्र से किशोर, लेकिन बल्ले से किसी तूफान से कम नहीं!
यह युवा चैंपियन ऐसे ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे और भारत का मान बढ़ाता रहे! वैेभव पर रेखा गुप्ता का रिएक्शन About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 25, 2026, 06:34 ISTऔर पढ़ें

