राष्ट्रवाणी: कश्मीरी शॉल से बीकानेरी नमकीन तक..आजमगढ़ की इस प्रदर्शनी में मिलेगा सबकुछ कश्मीरी शॉल से बीकानेरी नमकीन तक… आजमगढ़ में सजा देशभर के खास सामान का बाजारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:35 ISTआजमगढ़ के डीएवी कॉलेज ग्राउंड में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. यहां कश्मीर के कश्मीरी शॉल, गर्म कपड़े और ड्राई फ्रूट्स से लेकर मिर्जापुर-भदोही के कालीन और लकड़ी के नक्काशीदार फर्नीचर तक उपलब्ध हैं. इसके अलावा राजस्थान के पारंपरिक अचार और बीकानेर की नमकीन भी खरीद सकते हैं. देशभर के कारीगरों और व्यापारियों के स्टॉल वाली यह प्रदर्शनी 10 दिसंबर तक चलेगी. आजमगढ़: अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं या पारंपरिक हस्तशिल्प की चीजें पसंद करते हैं, तो आजमगढ़ में आपके लिए शानदार मौका है. शहर में भव्य खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. यहां देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों और व्यापारियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं. इस प्रदर्शनी में आपको रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर घर की सजावट और पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़ी कई चीजें किफायती कीमतों पर खरीदने का मौका मिल रहा है. कश्मीरी शॉल से ड्राई फ्रूट्स तक की खरीदारी आजमगढ़ शहर के डीएवी कॉलेज ग्राउंड में लगी इस प्रदर्शनी में आपको कश्मीरी कपड़ों से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक की खरीदारी करने का मौका मिल रहा है. यहां स्टॉल लगाने वाले अल्ताफ भाई बताते हैं कि कश्मीर से खासतौर पर हाथ से बने उत्पाद लाए गए हैं. इनमें कश्मीरी शॉल, सूट और गर्म कंबल के साथ-साथ कई तरह के कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स भी शामिल हैं. आमतौर पर ड्राई फ्रूट्स दूसरी जगहों पर महंगे दामों में मिलते हैं, लेकिन इस प्रदर्शनी में इन्हें किफायती कीमतों पर खरीदने का मौका मिल रहा है. मिर्जापुर-भदोही के कालीन और लकड़ी के फर्नीचर भी मौजूद Advertisementकश्मीर के अलावा इस प्रदर्शनी में यूपी समेत कई अन्य राज्यों के मशहूर उत्पाद और व्यंजन भी उपलब्ध हैं. घर की सजावट के लिए यहां विश्व प्रसिद्ध मिर्जापुर और भदोही के खूबसूरत कालीन मिल रहे हैं. इसके साथ ही लकड़ी पर बेहतरीन नक्काशी वाले डिजाइनर फर्नीचर और लकड़ी से बने अन्य सामान भी खरीदे जा सकते हैं. अगर आप एंटीक चीजों के शौकीन हैं या अपने घर को सजाने के लिए कुछ अलग और खास तलाश रहे हैं, तो इस प्रदर्शनी में आपको अपनी पसंद के कई विकल्प मिल सकते हैं. राजस्थान के अचार और बीकानेर की नमकीन का भी लें स्वाद अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं. प्रदर्शनी में राजस्थान के पारंपरिक और चटपटे अचार के साथ बीकानेर की मशहूर नमकीन के स्टॉल भी लगाए गए हैं. यहां लोग देश के अलग-अलग राज्यों के जायके का आनंद ले सकते हैं. इस तरह यह प्रदर्शनी स्थानीय कारीगरों के उत्पादों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों की खास और पारंपरिक चीजों की खरीदारी का अच्छा अवसर दे रही है. 10 दिसंबर तक कर सकते हैं खरीदारी अगर आप घर की सजावट के सामान, सर्दियों के कपड़े, ड्राई फ्रूट्स या पारंपरिक व्यंजनों की खरीदारी करना चाहते हैं, तो इस प्रदर्शनी में पहुंच सकते हैं. यह प्रदर्शनी आगामी 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. ऐसे में आपके पास अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक सामान खरीदने का अच्छा मौका है.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Azamgarh,Azamgarh,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 06:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

