राष्ट्रवाणी: ‘यहां कभी भी हो सकता है हादसा ‘, एक्सपो मार्ट के सामने फुट ओवरब्रिज की मांग’कब बनेगा फुट ओवरब्रिज?’ एक्सपो मार्ट के सामने छात्रों और स्थानीय लोगों ने उठाई आवाजReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:23 ISTग्रेटर नोएडा में एक्सपो मार्ट के गेट नंबर-4 के सामने सड़क पार करना छात्रों और स्थानीय लोगों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है. एक तरफ जीएनआईओटी कॉलेज और दूसरी तरफ एक्सपो मार्ट होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है. तेज रफ्तार वाहनों और डिवाइडर के बीच बने छोटे कट के चलते सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है. छात्रों और स्थानीय निवासियों ने यहां फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके. ग्रेटर नोएडा: एक्सपो मार्ट के गेट नंबर-4 के सामने सड़क पार करना छात्रों और स्थानीय लोगों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है. यहां सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं. वहीं, डिवाइडर के बीच बने छोटे से कट से लगातार लोगों की आवाजाही होती रहती है. सड़क के एक तरफ जीएनआईओटी कॉलेज और दूसरी तरफ एक्सपो मार्ट होने के कारण यहां छात्रों और मेले में आने वाले लोगों का आवागमन बना रहता है. लोगों का कहना है कि सड़क पार करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने यहां फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है. तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करना मुश्किल प्रोफेसर आरबी सिंह ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक्सपो मार्ट के नजदीक खड़े हैं. यहां अक्सर एक्सपो और विभिन्न प्रकार के मेले आयोजित होते रहते हैं, जिस कारण सड़क पर ट्रैफिक काफी बढ़ जाता है. सुबह और शाम के समय भी इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं. गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती हैं, ऐसे में सड़क पार करना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है. डिवाइडर के छोटे कट से गुजरते हैं छात्र और स्थानीय लोग Advertisementउन्होंने बताया कि डिवाइडर के बीच एक छोटा सा कट बना हुआ है, जहां से लोग लगातार सड़क पार करते हैं. यह रास्ता जीएनआईओटी कॉलेज के सामने से होकर एक्सपो मार्ट के गेट नंबर-4 की ओर जाता है. एक्सपो के आयोजन और कॉलेज की छुट्टी के समय यहां वाहनों की संख्या और लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में संबंधित प्राधिकरण को इस समस्या का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने यहां फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की, जिससे लोगों को सड़क पार करने के लिए सुरक्षित रास्ता मिल सके और किसी की जान जोखिम में न पड़े. छात्र बोले- फुट ओवरब्रिज नहीं होने से हादसे का खतरा जीएन ग्रुप के छात्र भव्य आनंद ने बताया कि वह यहां पढ़ाई करते हैं. इस क्षेत्र में हर महीने एक्सपो या अन्य कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं. जब एक्सपो लगता है तो यहां काफी भीड़ निकलती है. आसपास कई कॉलेज होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र भी सड़क से गुजरते हैं. उन्होंने बताया कि यहां फुट ओवरब्रिज नहीं होने और सड़क चौड़ी होने के कारण वाहन काफी तेज रफ्तार से निकलते हैं. ऐसे में सड़क पार करने वाले छात्रों और अन्य लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने मांग की कि यहां जल्द फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, जिससे छात्रों और आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके. स्थानीय निवासी ने भी उठाई फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग स्थानीय निवासी जोगिंदर खारी ने बताया कि एक्सपो मार्ट के सामने विभिन्न कॉलेज होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में छात्र निकलते हैं. कॉलेज का मुख्य प्रवेश मार्ग भी इसी तरफ है. एक्सपो मार्ट में मेला आयोजित होने और कॉलेज की छुट्टी के समय लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है. हाईवे के नजदीक होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं. ऐसे में छात्र सड़क पार करते समय अपनी जान जोखिम में डालते हैं. उन्होंने कहा कि यहां फुट ओवरब्रिज की बेहद जरूरत है और इसका निर्माण जल्द कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को होने से रोका जा सके.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 06:22 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

