राष्ट्रवाणी: गाय-भैंस का दूध बढ़ाना है तो सिर्फ चारा नहीं, इन बातों का भी रखें ध्यानगाय-भैंस का दूध बढ़ाना है तो सिर्फ चारा नहीं, इन छोटी-छोटी बातों का भी रखें ध्यानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:28 ISTगाय-भैंस से दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो उनकी नस्ल के साथ खानपान और रखरखाव पर भी ध्यान देना जरूरी है. बहराइच के पशु अधिकारी मोहम्मद शकील के मुताबिक, पशुओं को संतुलित आहार, हरा चारा, गुड़, नमक, कैल्शियम और मिनरल देना चाहिए. इसके अलावा नियमित कृमिनाशक दवा और साफ-सूखी जगह पर बैठने की व्यवस्था भी जरूरी है. विशेषज्ञ ने बहराइच के पशुपालकों के लिए साहीवाल, जर्सी, जर्सी क्रॉस और मुर्रा जैसी नस्लों को उपयुक्त बताया है. बहराइच: अक्सर एक ही पशुपालक के पास मौजूद दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन को लेकर बड़ा अंतर देखने को मिलता है., कुछ पशु भरपूर दूध देते हैं, जबकि कई पशुओं का उत्पादन अपेक्षा से कम रह जाता है. इस विषय पर बात करते हुए विशेषज्ञ ने पशुपालकों को सलाह दी है कि पशु खरीदते समय उसकी नस्ल का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी पशुओं के रखरखाव व पोषण में समानता बरती जाए. ऐसे बढ़ेगा पशुओं में दूध उत्पादन पशु अधिकारी मोहमद शकील के अनुसार कम दूध उत्पादन के पीछे पमैनेजमेंट की खामियां एक प्रमुख कारण हैं. कई बार पशुपालक कुछ चुनिंदा गोवंश को हरा चारा, पशु आहार, गुड़ और नमक पर्याप्त मात्रा में देते हैं, जिससे उनका उत्पादन अच्छा बना रहता है, लेकिन अन्य पशुओं को ये चीजें नहीं मिल पातीं. जब सभी पशुओं को संतुलित आहार, हरा चारा, गुड़, नमक के साथ-साथ कैल्शियम और मिनरल जैसे पोषक तत्व दूध उत्पादन की क्षमता के अनुसार मिलेंगे, तभी सभी पशु बेहतर उत्पादन कर सकेंगे. स्वास्थ्य और बैठने की जगह का रखें खास ख्याल Advertisementपशुपालकों को नियमित रूप से हर तीन महीने पर पशुओं को पेट के कीड़े की कृमिनाशक दवा अवश्य देनी चाहिए. इसके अलावा, दुधारू पशुओं के बैठने का स्थान समतल और सूखा होना बेहद जरूरी है. ऊबड़-खाबड़ जमीन पर बैठने से पशुओं के थन में चोट लगने का खतरा रहता है, जिससे अडर में सूजन आ सकती है और पशु थनैला रोग की चपेट में आकर धीरे-धीरे कम दूध देने लगता है. बहराइच के लिए कौन सी नस्लें हैं बेहतर बहराइच और आसपास के क्षेत्रों के लिए गोवंश में भारतीय नस्लों जैसे साहीवाल तथा जर्सी व जर्सी क्रॉस ब्रीड को उपयुक्त बताया गया है. वहीं भैंसों में मुर्रा तथा मुर्रा क्रॉस नस्ल को लाभकारी माना गया है, जो स्थानीय स्तर पर और तेजवापुर बाजार के माध्यम से भी उपलब्ध हो जाती है. विशेषज्ञ का कहना है कि यदि पशुपालक इन उपयुक्त नस्लों को अपनाएं और प्रबंधन व पोषण पर ध्यान दें, तो दूध उत्पादन बढ़ने के साथ उनकी आय और आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार होगा.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bahraich,Bahraich,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 06:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

