राष्ट्रवाणी (कोरिया ब्यूरो): भारत पर ट्रंप की फिर टेढ़ी नजर, 16 देशों पर नया टैरिफ लगाने की तैयारीभारत पर ट्रंप की फिर टेढ़ी नजर, 16 देशों पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी, चीन-जापान भी निशाने परWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:58 ISTअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार भारत समेत 16 देशों और यूरोपीय संघ पर नए आयात शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने इन देशों की औद्योगिक उत्पादन क्षमता को लेकर जांच की है. अमेरिका का आरोप है कि ये देश जरूरत से ज्यादा सामान बनाकर वैश्विक बाजार में बेच रहे हैं. चीन को इस मामले में सबसे बड़ा निशाना माना जा रहा है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.US Tariff Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार एक बार फिर दुनिया के बड़े व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ यानी आयात शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है. इस बार भारत समेत 16 देशों और यूरोपीय संघ पर अमेरिकी जांच के बाद नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं. इनमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देश भी शामिल हैं. अमेरिकी सरकार का आरोप है कि ये देश जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और इससे वैश्विक बाजार में कीमतों और कारोबार पर असर पड़ रहा है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) इस जांच के नतीजे मंगलवार या बुधवार को जारी कर सकता है. इसके बाद कई तरह के सामान पर नए आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव सामने आ सकता है. ये शुल्क ट्रंप सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले से लगाए गए टैरिफ के ऊपर भी जुड़ सकते हैं. किन 16 देशों पर लग सकता है टैरिफ?
अमेरिका ने जिन देशों की प्रोडक्शन क्षमता को लेकर जांच की है, उनमें दुनिया के कई बड़े कारोबारी साझेदार शामिल हैं. इनमें भारत, चीन, यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, सिंगापुर, बांग्लादेश और कंबोडिया शामिल हैं. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने मार्च में इस जांच की शुरुआत की थी. अमेरिकी सरकार का कहना है कि कुछ देश अपनी जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और उसे दूसरे देशों के बाजारों में बेच रहे हैं. इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि नए टैरिफ की दर कितनी होगी और किन सामानों को इससे छूट मिल सकती है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय और व्हाइट हाउस ने इस बारे में तुरंत जवाब नहीं दिया. फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए थे कुछ टैरिफ ट्रंप सरकार की नई तैयारी ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में पहले लगाए गए कुछ वैश्विक आयात शुल्क रद्द कर दिए थे. अब नए टैरिफ उन शुल्कों की जगह लेने में मदद कर सकते हैं. ट्रंप प्रशासन ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई देशों के सामान पर आयात शुल्क लगाए हैं. इन शुल्कों का असर अमेरिका में बिकने वाले सामान की कीमतों पर भी पड़ा है. नवंबर में हुए मध्यावधि चुनाव के बाद रॉयटर्स और इप्सोस ने सर्वे किया था, जिसमें 62 फीसदी लोगों ने टैरिफ हटाने की कोशिशों का समर्थन किया था. चीन को सबसे बड़ा निशाना मान रहा अमेरिका Advertisementट्रंप प्रशासन ने चीन को जरूरत से ज्यादा औद्योगिक उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा देश बताया है. अमेरिकी सरकार का आरोप है कि चीन स्टील, एल्युमिनियम, इलेक्ट्रिक वाहन, घरेलू उपकरण और सोलर उत्पादों जैसे सामान की बड़ी मात्रा में सप्लाई करके वैश्विक बाजार में कीमतों और कारोबार को प्रभावित कर रहा है. चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है. उसका कहना है कि उसके सामान की विदेशों में मांग उसकी बेहतर प्रतिस्पर्धी क्षमता की वजह से है. अमेरिकी जांच का एक मकसद दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन के निवेश पर नजर रखना भी है. अमेरिका को शक है कि चीन की कंपनियां वियतनाम, इंडोनेशिया और कंबोडिया जैसे देशों में सामान बनाकर अमेरिकी बाजार में भेज रही हैं, ताकि चीन पर लगाए गए टैरिफ से बचा जा सके. चीन पर पहले से लगा है 20 फीसदी टैरिफ अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर एक अस्थायी समझौता हुआ था, जो 10 जनवरी को खत्म होने वाला है. इस समझौते के तहत ट्रंप सरकार ने चीन से आने वाले सामान पर दूसरे कार्यकाल में लगाए गए टैरिफ की दर 20 फीसदी तक सीमित रखी है. इसके अलावा, ट्रंप के पहले कार्यकाल में लगाए गए करीब 25 फीसदी शुल्क भी लागू हैं. अमेरिका चीन के सभी आयात पर जबरन मजदूरी से जुड़े नियमों के तहत 12.5 फीसदी शुल्क भी लगा चुका है. ऐसे में दूसरे कार्यकाल के टैरिफ की 20 फीसदी सीमा तक पहुंचने के लिए सिर्फ 7.5 फीसदी की जगह बचती है.About the AuthorYogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 25, 2026, 06:01 ISTऔर पढ़ें

