राष्ट्रवाणी: झीलों के शहर में अब आसमान बनेगा आकर्षण, सितारों की सैर कराने की तैयारीझील और पहाड़ों के बाद अब सितारों से चमकेगा नैनीताल, एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:03 ISTनैनीताल में झील और पहाड़ों के बाद अब सितारों की दुनिया भी पर्यटन का नया आकर्षण बन सकती है. यहां एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं. टेलीस्कोप से ग्रहों और तारों को देखने, स्टार गेजिंग और खगोलीय कार्यशालाओं जैसी गतिविधियां पर्यटकों को नया अनुभव दे सकती हैं. हालांकि, 2019 में विकसित एस्ट्रो विलेज अब तक शुरू नहीं हो पाया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पर्यटन के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं. नैनीताल: उत्तराखंड का नैनीताल अपनी खूबसूरत झील, ऊंचे पहाड़ों, घने जंगलों और सुहाने मौसम के लिए देश-दुनिया में मशहूर है. हर साल हजारों पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचते हैं. लेकिन अब नैनीताल के पर्यटन को एक नई पहचान दिलाने की तैयारी की जा सकती है. झील और पहाड़ों के बाद अब आसमान में चमकते सितारे, ग्रह और नक्षत्र भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं. एस्ट्रो टूरिज्म नैनीताल के पर्यटन कारोबार के लिए नया आयाम साबित हो सकता है. महानगरों में लगातार बढ़ते प्रदूषण और लाइट पॉल्यूशन के कारण रात के समय आसमान में तारों को साफ देख पाना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में लोग अब पहाड़ों और शांत स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं, जहां उन्हें खुले आसमान के नीचे तारों की दुनिया को करीब से जानने और समझने का मौका मिल सके. नैनीताल और इसके आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में एस्ट्रो टूरिज्म को विकसित करने की अच्छी संभावनाएं मौजूद हैं. टेलीस्कोप से ग्रहों को देखने का मिलेगा रोमांचक अनुभव अगर एस्ट्रो टूरिज्म को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाए, तो पर्यटकों के लिए कई तरह की गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं. इनमें टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, ग्रहों और तारों का अवलोकन, स्टार गेजिंग, खगोलीय कार्यशालाएं और विशेष नाइट टूर शामिल हो सकते हैं. इसके जरिए पर्यटकों को केवल प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान की दुनिया को करीब से समझने का अवसर भी मिलेगा. Advertisementनैनीताल में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) की मौजूदगी भी इस क्षेत्र के लिए खास महत्व रखती है. वैज्ञानिक संस्थान और पर्यटन गतिविधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, तो नैनीताल को एस्ट्रो टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है. नैनीताल निवासी रमेश चंद्रा पिछले 25 से 30 वर्षों से एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि देश के केवल चार से पांच राज्यों में ही एस्ट्रो टूरिज्म की अच्छी संभावनाएं हैं. इनमें उत्तराखंड भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है. नैनीताल जिले में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां खगोलीय पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है. पर्यटन का नया आयाम बन सकता है उन्होंने कहा कि पिछले 8 से 10 वर्षों में इस दिशा में काफी काम हो जाना चाहिए था, लेकिन अपेक्षित प्रयास नहीं किए गए. उनका मानना है कि प्रशासन को स्थानीय युवाओं को एस्ट्रोनॉमी से जुड़ी ट्रेनिंग देनी चाहिए थी, ताकि वे पर्यटकों को तारों, ग्रहों और नक्षत्रों के बारे में जानकारी दे सकें और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हों. रमेश चंद्रा के मुताबिक, वर्ष 2019 में नैनीताल के पास एक एस्ट्रो विलेज भी विकसित किया गया था. इसके पीछे सरकार की मंशा इसे एरीज से जोड़ने की थी, जिससे संस्थान के वैज्ञानिक यहां पहुंचकर पर्यटकों को खगोल विज्ञान से जुड़ी बेहतर जानकारी दे सकें. हालांकि, उनका कहना है कि उचित रखरखाव और संचालन के अभाव में यह परियोजना शुरू नहीं हो सकी है. उनके अनुसार, यहां पिछले दो वर्षों से सुविधाओं के विकास की दिशा में भी कोई खास प्रगति नहीं हुई है. उन्होंने पर्यटन विभाग से इस परियोजना को गंभीरता से लेने और इसकी संभावनाओं पर काम करने की अपील की. नैनीताल में अपार संभावनाएं नैनीताल होटल एसोसिएशन के सचिव वेद साह का भी मानना है कि शहर में एस्ट्रो टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि इस समय मौसम की दृश्यता काफी अच्छी है और शहर में लाइट पॉल्यूशन भी अपेक्षाकृत कम है. ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को खगोलीय गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में काम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नैनीताल के पास एस्ट्रो विलेज भी विकसित किया गया है. यदि इसे बेहतर सुविधाओं के साथ व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए, तो यह पर्यटन का नया आकर्षण बन सकता है. मानसून के बाद का मौसम एस्ट्रोनॉमी के लिहाज से भी अच्छा रहता है, ऐसे में इस अवधि में विशेष कार्यक्रम और स्टार गेजिंग गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं. स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार एस्ट्रो टूरिज्म केवल पर्यटकों के मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. युवाओं को एस्ट्रोनॉमी गाइड, टेलीस्कोप ऑपरेटर और खगोलीय गतिविधियों के प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जा सकता है. इसके साथ ही होमस्टे, होटल और स्थानीय कारोबार को भी इसका लाभ मिल सकता है. नैनीताल में पर्यटन को सालभर नए आकर्षणों से जोड़ने की जरूरत महसूस की जा रही है. ऐसे में एस्ट्रो टूरिज्म एक बेहतर विकल्प बन सकता है, हालांकि, इसके लिए एस्ट्रो विलेज का संचालन, बुनियादी सुविधाओं का विकास, प्रशिक्षित गाइड और पर्यटन विभाग की सक्रिय भूमिका जरूरी होगी. यदि इन पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जाए, तो आने वाले समय में नैनीताल की पहचान केवल झील और पहाड़ों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यहां की रातें भी पर्यटकों को तारों की दुनिया का अनोखा अनुभव दे सकेंगी.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Nainital,Nainital,Uttarakhand First Published :November 25, 2026, 06:03 ISTऔर पढ़ें
Trending
- झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, इसे केंद्र को भेजा जाएगा – भारतीय पीएसयू
- पहली बार बीएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए होगा श्रम स्पर्धा-2026 का आयोजन
- ₹11,700 करोड़ की सरकारी सहायता, फिर भी आरआईएनएल कर्मचारियों को वेतन में कटौती और विलंबित बकाया का सामना करना पड़ता है – भारतीय पीएसयू
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी

