राष्ट्रवाणी: Agriculture: सीकर में 60% घटा सब्जियों की खेती का रकबा, अब और चढ़ेंगे दामAgriculture News: सीकर में 60% घट गई ऑफ सीजन सब्जियों की खेती, अनुदान कटौती से महंगी हो सकती हैं सब्जियांReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 05:15 ISTSikar Off Season Vegetables Farming: सीकर जिले में ऑफ सीजन सब्जियों की बुवाई का रकबा करीब 60 फीसदी घटकर 7 से 8 हजार हैक्टेयर रह गया है. अनुदान में कटौती, तीन साल में एक बार मिलने वाले लाभ और ग्रीन हाउस व मल्च की बढ़ी लागत से किसानों का रुझान कम हुआ है. पिछले 20 दिनों में थोक भाव 7 से 8 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं और आगे सब्जियों की कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका है. ख़बरें फटाफट सीकर: सीकर जिले में इस बार ऑफ सीजन सब्जियों की खेती के प्रति किसानों का रुझान तेजी से घटा है. सितंबर से मार्च के बीच होने वाली ऑफ सीजन फसलों का बुवाई रकबा पहले जहां करीब 20 हजार हैक्टेयर तक रहता था, वहीं इस सीजन में यह घटकर मात्र 7 से 8 हजार हैक्टेयर के आसपास सिमट गया है. यह लगभग 60 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है, जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में सब्जियों की उपलब्धता और खुदरा व थोक बाजार की कीमतों पर पड़ने की पूरी संभावना है. सरकारी अनुदान में कटौती, खेती में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों की बढ़ती कीमतें और बढ़ी हुई लागत को इस गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है. ऑफ सीजन सब्जियों के रकबे में आई कमी का असर अभी से बाजार में नजर आने लगा है. सर्दी की शुरुआत के साथ ही पिछले करीब 20 दिनों के भीतर सब्जियों के थोक भावों में 7 से 8 रुपए प्रति किलो तक का इजाफा दर्ज किया गया है. स्थानीय बाजारों की स्थिति देखें तो फिलहाल ककड़ी 50 रुपए प्रति किलो, खीरा 42 रुपए प्रति किलो, टिंडा 30 रुपए प्रति किलो और टमाटर 18 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है. उद्यान विभाग और बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बुवाई का क्षेत्रफल कम रहने के कारण आने वाले हफ्तों और महीनों में कई प्रमुख सब्जियों के दाम और अधिक बढ़ सकते हैं. संरक्षित खेती से क्यों दूरी बना रहे किसान सीकर जिले में सितंबर से मार्च के बीच ग्रीन हाउस, शैडनेट हाउस, लो-टनल और मल्च जैसी संरक्षित खेती की तकनीकों के जरिए टमाटर, ककड़ी, मिर्च, तरबूज, खरबूज, कद्दू और टिंडे का उत्पादन किया जाता है. इन आधुनिक तकनीकों की मदद से किसान प्रतिकूल मौसम में भी फसल तैयार कर अतिरिक्त आय अर्जित करते थे. हालांकि, इस बार अनुदान नियमों में बदलाव और निर्माण व संचालन लागत में तेज बढ़ोतरी के कारण अनेक किसानों ने इन फसलों की बुवाई कम कर दी है या उनसे दूरी बना ली है. तीन साल में एक बार मिलेगा अनुदान उद्यान विभाग ने जिले में इस सीजन के लिए लो-टनल के तहत 30 हैक्टेयर और मल्च के तहत 350 हैक्टेयर का लक्ष्य तय किया है. नियमों के अनुसार मल्च लगाने पर 16 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर और लो-टनल पर अधिकतम 10 हजार रुपए तक अनुदान का प्रावधान है. पहले किसानों को यह अनुदान लाभ हर साल मिलता था, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत इसे तीन साल में एक बार कर दिया गया है. बार-बार अनुदान न मिलने से छोटे और मध्यम किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ा है. ग्रीन हाउस की लागत बढ़ी और अनुदान घटा ग्रीन हाउस तथा शैडनेट हाउस के लिए दी जाने वाली सरकारी सहायता में भी कटौती की गई है. पहले 4000 वर्ग मीटर तक के ढांचे पर 90 प्रतिशत तक अनुदान मिलता था, जिसे घटाकर अब 50 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके साथ ही मानक आकार को भी 2000 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है. दूसरी ओर, निर्माण सामग्री और अन्य संसाधनों के महंगे होने से लागत डेढ़ गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है. जहां पहले 4000 वर्ग मीटर का ढांचा 7 से 8 लाख रुपए में बन जाता था, वहीं अब 2000 वर्ग मीटर के ढांचे के लिए ही 12 लाख रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं. किसानों और नर्सरी संचालकों का घटता रुझान जमीनी स्तर पर भी इस बदलाव का साफ असर दिख रहा है. सांवलोदा क्षेत्र के किसान सुरेश के मुताबिक दो साल पहले एक हैक्टेयर में मल्च या लो-टनल लगाने का खर्च 55 से 60 हजार रुपए आता था, जो अब बढ़कर 85 से 90 हजार रुपए तक पहुंच गया है. अनुदान न मिलने के कारण उन्होंने अपनी बुवाई 3 हैक्टेयर से घटाकर आधी कर दी है. वहीं, नर्सरी संचालक महेश पचार बताते हैं कि वे पहले हर साल 250 बीघा क्षेत्र के लिए ऑफ सीजन सब्जियों की पौध तैयार करते थे, लेकिन इस बार केवल 50 बीघा के लिए ही नर्सरी तैयार की है. पैदावार पर संभावित प्रभाव उद्यान विभाग के उपनिदेशक एमएल जाट के अनुसार अनुदान में कमी आने से इस सीजन जिले में संरक्षित खेती के प्रति किसानों का उत्साह घटा है. इसका सीधा असर ऑफ सीजन फसलों के बुवाई रकबे पर पड़ा है और आने वाले समय में सब्जियों की कुल पैदावार भी प्रभावित हो सकती है.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…Location :Sikar,Sikar,RajasthanFirst Published :November 25, 2026, 05:15 ISTऔर पढ़ें
Trending
- झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, इसे केंद्र को भेजा जाएगा – भारतीय पीएसयू
- पहली बार बीएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए होगा श्रम स्पर्धा-2026 का आयोजन
- ₹11,700 करोड़ की सरकारी सहायता, फिर भी आरआईएनएल कर्मचारियों को वेतन में कटौती और विलंबित बकाया का सामना करना पड़ता है – भारतीय पीएसयू
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी

