राष्ट्रवाणी: MP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, नहीं हटाएगी सरकार, मुख्यमंत्री का ऐलानमध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, अब नहीं हटाएगी सरकार, मुख्यमंत्री का ऐलानEdited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 00:21 ISTमुख्यमंत्री मोहन यादव ने आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी. इससे उनकी नौकरी जाने का खतरा भी टल गया. हां उन्हें कहां नियोजित किया जा सकता है, इस पर विचार किया जा सकता है. इसके अलावा सीएम ने कहा कि सरकार ने सकारी नौकरी के लिए दो बच्चों वाला नियम भी खत्म कर दिया है.सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान (इमेज सोर्स- @DrMohanYadav51 X Handle)मध्य प्रदेश में करीब 5 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं. पहले इन्हें हटाने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने बड़ी राहत दी है. सीएम ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर करने के संबंध में फैलाई जा रही बात भ्रामक हैं. राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए हमेशा तैयार है. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी आउट सोर्स कर्मचारी को बाहर नहीं किया जाएगा. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में अभी जो व्यवस्था लागू है. वह कायम रहेगी. सीएम के ऐलान के बाद एक बात तो साफ है कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी. कर्मचारियों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी: मोहन यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसी सरकार की ताकत और पहचान कर्मचारियों की बुलंदी से होती है. कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी प्रदेश प्रगति के रास्ते पर बढ़ेगा. सरकार नीतियां बनाती है, योजनाएं तैयार करती है, लेकिन उन्हें लागू कर अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद को लाभ हमारे कर्मचारी ही दिलवाते हैं. कर्मचारियों का सम्मान और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. Advertisementउन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रति संवेदनाएं रखनी चाहिए. कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने में आत्मीय सुख होता है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दो बच्चों वाला नियम खत्म कर दिया है. अब तीन बच्चों वाले माता-पिता भी सरकारी नौकरी में भर्ती दे सकते हैं. दूसरी तरफ सरकार लगातार खाली पदों पर भर्तियां कर रही है. इससे प्रदेश के एक लाख से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिला है. एमपी में कर्मचारी कल्याण आयोग का किया गया गठन सीएम मोहन यादव ने कहा कि कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन भत्तों में कोई देरी नहीं होनी चाहिए. दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवार की सहायता के लिए अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है. इसमें विभागों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने ही एक हजार से अधिक अनुकंपा नियुक्ति दी हैं. राज्य सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के विषयों और उनकी परेशानियों को बारीकी से समझने के लिए मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग का गठन किया है.About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 25, 2026, 00:21 ISTऔर पढ़ें
Trending
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी

