राष्ट्रवाणी: एकरमैन और मुल्डर के शतकों से ड्राइविंग सीट पर दक्षिण अफ्रीकाएकरमैन और मुल्डर के शतकों से ड्राइविंग सीट पर दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश पर बनाई 403 रन की बढ़तEdited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 01:19 ISTSA vs BAN 2nd test highlights: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मार्कस एकरमैन (150) और वियान मुल्डर (100) के शतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में सात विकेट पर 494 रन बनाकर 403 रन की बढ़त हासिल कर ली. दिन में टीम ने 406 रन जोड़े, जबकि टोनी डी जॉर्जी ने 66 रन और यानसन ने नाबाद 67 रन का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका वह मैच नौ विकेट से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है.दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में कसा शिकंजा. सेंचुरियन. मार्कस एकरमैन और वियान मुल्डर के शानदार शतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में सात विकेट पर 494 रन बनाकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली. दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 403 रन की हो गई है. एकरमैन ने 138 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली, जिसमें 23 चौके और चार छक्के शामिल थे. वहीं मुल्डर ने 178 गेंदों पर 100 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने दिन के 98 ओवर में 406 रन जोड़े. एकरमैन ने दिन की शुरुआत 46 रन से आगे करते हुए 111 गेंदों पर अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया. दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 88 रन से की थी. जुबैर हमजा 27 रन बनाकर खालिद अहमद की गेंद पर गली में कैच आउट हुए. एकरमैन को लंच से ठीक पहले शोरिफुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. Advertisement दूसरे सत्र में बांग्लादेश ने वापसी की कोशिश करते हुए मैथ्यू ब्रीट्जके (20) और रयान रिकेल्टन (20) के विकेट झटके लेकिन नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा की चोट के कारण टीम में शामिल टोनी डी जॉर्जी ने 137 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 66 रन बनाए. उन्होंने मुल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की. यानसन ने छह चौके और एक छक्का की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली. मुल्डर ने 177 गेंदों पर अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया, लेकिन दिन के अंतिम ओवर में तौहीद हृदय की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे. दक्षिण अफ्रीका ने वह मुकाबला नौ विकेट से जीतकर दो टेस्ट मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 25, 2026, 01:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, इसे केंद्र को भेजा जाएगा – भारतीय पीएसयू
- पहली बार बीएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए होगा श्रम स्पर्धा-2026 का आयोजन
- ₹11,700 करोड़ की सरकारी सहायता, फिर भी आरआईएनएल कर्मचारियों को वेतन में कटौती और विलंबित बकाया का सामना करना पड़ता है – भारतीय पीएसयू
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी

