राष्ट्रवाणी: भारत से 4,700 किलोमीटर दूर 2 द्वीपों पर किया कब्जा, गुपचुप क्या रच रहे मस्क?भारत से 4,700 किलोमीटर दूर 2 सीक्रेट द्वीपों पर गुपचुप क्या रच रहे मस्क, अमेरिका की इस चाल से बढ़ी टेंशनWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 05:01 ISTElon Musk Secret Islands In Philippines: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क फिलीपींस में गुपचुप तरीके से 1 या 2 द्वीपों को विकसित कर रहे हैं. अमेरिका में फिलीपींस के राजदूत जोस मैनुअल रोमुअलडेज ने इस बात की पुष्टि की है. मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फिलीपींस दौरे के आखिरी दिन सुबह 11.30 बजे मनीला पहुंचे थे. इसके साथ ही अमेरिका और फिलीपींस के बीच 1,618 हेक्टेयर में फैले पैक्स सिलिका प्रोजेक्ट पर भी विवाद गहरा गया है. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मस्क और अमेरिका की बढ़ती सक्रियता ने भारत के लिए कई रणनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं.2 सीक्रेट आइलैंड, 1,618 हेक्टेयर का टेक हब और ट्रंप का साथ, इंडो-पैसिफिक में अमेरिका और मस्क का नया जाल. (प्रतीकात्मक फोटो : एआई Generated)Elon Musk Secret Islands: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की गतिविधियां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार मामला अंतरिक्ष या इलेक्ट्रिक कारों का नहीं, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया के एक बेहद संवेदनशील समुद्री इलाके का है. अमेरिका में फिलीपींस के राजदूत जोस मैनुअल रोमुअलडेज ने एक चौंकाने वाली जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क फिलीपींस में गुपचुप तरीके से एक या दो द्वीपों को विकसित कर रहे हैं. रोमुअलडेज के मुताबिक, मस्क बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 11.30 बजे अपने निजी विमान से मनीला पहुंचे थे. उसी दिन जिस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस का अपना दौरा समाप्त किया था. मस्क किसी आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति ट्रंप का इंतजार करते रहे, जिसके बाद दोनों साथ में एपेक समिट के लिए चीन रवाना हो गए. फिलीपींस के 2 गुमनाम द्वीपों पर एलन मस्क गुपचुप क्या बना रहे हैं?
फिलीपींस के राजदूत रोमुअलडेज ने एएनसी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक, बहुत चुपचाप और अक्सर फिलीपींस आते रहते हैं क्योंकि वहां उनके पास एक या दो द्वीप हैं जिन्हें वे विकसित कर रहे हैं. राजदूत ने यह तो कहा कि मस्क फिलीपींस को बेहद पसंद करते हैं और उन्हें इस देश की काफी समझ है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे द्वीप कहां स्थित हैं और वहां किस तरह का निर्माण या विकास कार्य चल रहा है. फिलीपींस के संविधान के मुताबिक विदेशी नागरिक आमतौर पर वहां जमीन नहीं खरीद सकते, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में इसकी सीमित छूट दी जाती है. ऐसे में यह सवाल और गहरा हो जाता है कि मस्क को किन शर्तों पर इन द्वीपों का नियंत्रण मिला है. मस्क पहले से ही अपनी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक के जरिए फिलीपींस में मजबूत मौजूदगी बना चुके हैं. ट्रंप का फिलीपींस दौरा जिस दिन खत्म हुआ, उसी सुबह मस्क भी मनीला पहुंच गए थे. (Reuters Photo) 1,618 हेक्टेयर के पैक्स सिलिका प्रोजेक्ट पर क्यों मचा है घमासान?
द्वीपों के विकास के साथ-साथ अमेरिका और फिलीपींस के बीच होने वाले एक प्रस्तावित तकनीकी समझौते पर भी विवाद तेज हो गया है, जिसे पैक्स सिलिका नाम दिया गया है. यह अमेरिका के नेतृत्व वाला एक कार्यक्रम है जो सेमीकंडक्टर और मिनरल प्रोसेसिंग से जुड़ा है. फिलीपींस के अधिकारियों का कहना है कि टारलैक प्रांत के कैपास शहर में बनने वाला यह केंद्र एक सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब होगा. ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रोजेक्ट न्यू क्लार्क सिटी के भीतर 1,618 हेक्टेयर जमीन पर फैला होगा, जिसके लिए फिलीपींस सरकार जमीन देगी और अमेरिकी कंपनियों समेत अन्य निवेशक ढांचा खड़ा करेंगे. राजदूत रोमुअलडेज ने इन आरोपों को खारिज किया है कि सरकार देश का सौदा कर रही है या वहां डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने साफ कर दिया है कि यह एक पारदर्शी समझौता है, लेकिन अभी तक दोनों देशों ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. 2 सीक्रेट आइलैंड, 1,618 हेक्टेयर का टेक हब और ट्रंप का साथ; फिलीपींस में एलन मस्क की गुपचुप तैयारी. (File Photo : Reuters) 1994 से हक मांग रहे आदिवासियों को दिसंबर तक हटाने की तैयारी पैक्स सिलिका प्रोजेक्ट को लेकर फिलीपींस के भीतर पारदर्शिता की कमी, पर्यावरण पर पड़ने वाले असर और स्थानीय लोगों के विस्थापन को लेकर भारी विरोध हो रहा है. ह्यूमन राइट्स वॉच ने 16 नवंबर को जारी एक बयान में बताया कि सरकारी एजेंसी बेसेस कन्वर्जन एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने किसानों को प्रति हेक्टेयर 300,000 पेसो यानी करीब 3,500 पाउंड का मुआवजा देने की पेशकश की है, जिसे किसानों ने ठुकरा दिया है. इस इलाके में रहने वाले मूल निवासी एटा समुदाय की बिना पूर्व सहमति के जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. सपन कवायन इलाके के एटा हुंगे परिवार साल 1994 से अपनी पुश्तैनी जमीन के मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कानूनी दस्तावेज नहीं मिले और अब उन्हें दिसंबर तक वहां से हटने का फरमान सुना दिया गया है. 300,000 पेसो का मुआवजा देकर मस्क ने कब्जा लिए फिलीपींस के 2 गुमनाम द्वीप?
(Reuters Photo) अमेरिका और मस्क के इन इरादों से भारत की चिंता क्यों बढ़नी चाहिए? भारत के रणनीतिक नजरिए से देखें तो फिलीपींस दक्षिण चीन सागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण मुहाने पर स्थित है. भारत खुद इस क्षेत्र में अपनी समुद्री साझेदारी और ब्रह्मोस जैसी रक्षा डील के जरिए संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे समय में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क की एक साथ फिलीपींस में मौजूदगी और वहां गुमनाम द्वीपों पर गुपचुप निर्माण कई संकेत देता है. मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट प्रणाली पहले ही वैश्विक संचार और सैन्य निगरानी में बड़ी भूमिका निभा रही है. अगर दक्षिण-पूर्व एशिया के द्वीपों पर मस्क के निजी अड्डे या तकनीकी ढांचे तैयार होते हैं, तो यह अमेरिका को इस पूरे क्षेत्र में बिना किसी आधिकारिक सैन्य अड्डे के भी जबरदस्त निगरानी और डेटा नियंत्रण की ताकत दे सकता है. भारत लंबे समय से डेटा संप्रभुता और विदेशी सैटेलाइट कंपनियों के अनियंत्रित विस्तार को लेकर सतर्क रहा है. इसके अलावा सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पर अमेरिका का सीधा नियंत्रण भारत के अपने सेमीकंडक्टर मिशन के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा और दबाव पैदा कर सकता है.About the AuthorDeputy News Editorदीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…First Published :November 25, 2026, 05:01 ISTऔर पढ़ें

