राष्ट्रवाणी: पंचांग:आज से मार्गशीर्ष शुरू, सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधवार व्रत, जानें मुहूर्तआज का पंचांग 25 नवंबर 2026: मार्गशीर्ष माह का शुभारंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, जानें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकालWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 05:02 ISTAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 November 2026: आज से मार्गशीर्ष माह शुरू हुआ है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. आज मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि, रोहिणी नक्षत्र, कौलव करण, शिव योग है. आज आपको उत्तर की यात्रा नहीं करनी है क्योंकि दिशाशूल है. मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल, भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ होते हैं. इसमें गीता का पाठ करते हैं.आज का पंचांग, 25 नवंबर 2026.Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 November 2026: आज से हिंदू कैलेंडर के 09वें माह मार्गशीर्ष माह का शुभारंभ हुआ है. मार्गशीर्ष को आमबोलचाल में अगहन माह भी कहते हैं. आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. आज के पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, रोहिणी नक्षत्र, कौलव करण, शिव योग, उत्तर का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है, इसमें श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल, भगवान विष्णु, काल भैरव आदि की पूजा कर सकते हैं. इस माह में आपको गीता का पाठ करना चाहिए. इससे पाप मिटते हैं और मोक्ष मिलता है. भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि सभी महीनों में वे मार्गशीर्ष हैं. मार्गशीर्ष के पहले दिन बुधवार व्रत है. आप सुबह में स्नान के बाद व्रत और पूजा का संकल्प करें. फिर लाभ-उन्नति मुहूर्त 06:52 ए एम से 08:11 ए एम या अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 08:11 ए एम से 09:30 ए एम के बीच गणेश जी की पूजा करें. गणेश जी को गेंदे के फूल, सिंदूर, अक्षत्, धूप, दीप, दूर्वा, लड्डू, मोदक आदि अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र का जाप करें. गणेश चालीसा पढ़ें और बुधवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद गणेश जी की आरती करें. गणेश जी के आशीर्वाद से आपके काम सफल होंगे. पंचांग से जानें दिनभर के मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि के बारे में. आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 नवंबर 2026 आज की तिथि- प्रतिपदा – 04:50 पी एम तक, उसके बाद से द्वितीया आज का नक्षत्र- रोहिणी – 08:36 पी एम तक, फिर मृगशिरा आज का करण- कौलव – 04:50 पी एम तक, तैतिल – 03:02 ए एम, नवम्बर 26 तक, फिर गर आज का योग- शिव – 12:00 पी एम तक, उसके बाद सिद्ध आज का पक्ष- कृष्ण आज का दिन- बुधवार चंद्र राशि- वृषभ सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय: सुबह 06:52 बजे सूर्यास्त: शाम 05:24 बजे चंद्रोदय: 06:00 पी एम चंद्रास्त: 07:30 ए एम आज के मुहूर्त और शुभ योग Advertisementब्रह्म मुहूर्त: 05:04 ए एम से 05:58 ए एम सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम अमृत काल: 05:46 पी एम से 07:11 पी एम निशिता मुहूर्त: 11:41 पी एम से 12:35 ए एम, नवम्बर 26 दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त लाभ-उन्नति: 06:52 ए एम से 08:11 ए एम अमृत-सर्वोत्तम: 08:11 ए एम से 09:30 ए एम शुभ-उत्तम: 10:49 ए एम से 12:08 पी एम चर-सामान्य: 02:46 पी एम से 04:05 पी एम लाभ-उन्नति: 04:05 पी एम से 05:24 पी एम रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त शुभ-उत्तम: 07:05 पी एम से 08:46 पी एम अमृत-सर्वोत्तम: 08:46 पी एम से 10:27 पी एम चर-सामान्य: 10:27 पी एम से 12:08 ए एम, नवम्बर 26 लाभ-उन्नति: 03:30 ए एम से 05:11 ए एम, नवम्बर 26 आज के अशुभ समय यमगण्ड- 08:11 ए एम से 09:30 ए एम गुलिक काल- 10:49 ए एम से 12:08 पी एम दुर्मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:29 पी एम राहुकाल- 12:08 पी एम से 01:27 पी एम दिशाशूल- उत्तर शिववास गौरी के साथ – 04:50 पी एम तक, फिर सभा में.About the AuthorNews Editorकार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्रत, त्य…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 25, 2026, 05:02 ISTऔर पढ़ें
Trending
- झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, इसे केंद्र को भेजा जाएगा – भारतीय पीएसयू
- पहली बार बीएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए होगा श्रम स्पर्धा-2026 का आयोजन
- ₹11,700 करोड़ की सरकारी सहायता, फिर भी आरआईएनएल कर्मचारियों को वेतन में कटौती और विलंबित बकाया का सामना करना पड़ता है – भारतीय पीएसयू
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी

