राष्ट्रवाणी: सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, पटना के सर्राफा बाजार में लौटी रौनकसोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, शादी-विवाह के सीजन में लौटी सर्राफा बाजार की रौनकReported by:Edited by:Last Updated:November 24, 2026, 23:54 ISTशादी-विवाह का सीजन हो और सोने चांदी की कीमतें बढ़ने की जगह घट रही हों तो ऐसा मौका कभी-कभी आता है. इस समय यही मौका है. अचानक से रॉकेट हुए सोने-चांदी के दामों में गिरावट आई है. दाम बढ़ने से सोने-चांदी की दुकानों से और सर्राफा बाजारों में लोग नहीं पहुंच रहे थे. अब दाम घटने और शादी का सीजन शुरू होने से सर्राफा बाजारों में लोग पहुंच रहे हैं.ख़बरें फटाफट पटना: सोना-चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. बीते 11 महीनों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. साल की शुरुआत से लेकर अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंचे सोने और चांदी के भाव ने बाजार में खरीदारों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. खासकर शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी टाल रहे लोग अब बाजार का रुख कर रहे हैं. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पिछले 11 महीनों में सोने की कीमत में करीब 46 प्रतिशत और चांदी की कीमत में लगभग 155 प्रतिशत की गिरावट आई है. मौजूदा भाव इस वर्ष के अब तक के न्यूनतम स्तर पर है. कीमतों में आई इस नरमी से उन परिवारों को राहत मिली है, जो लंबे समय से सोने-चांदी की खरीदारी का इंतजार कर रहे थे. युद्ध के तनाव से लेकर डॉलर की चाल तक, कई कारणों से बदले भाव विनोद कुमार बताते हैं कि इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों ने सोने की कीमतों को तेजी से ऊपर पहुंचाया था. जनवरी-फरवरी के दौरान युद्ध और जिओ पॉलिटिक्स टेंशन, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान से जुड़ी परिस्थितियां और अमेरिकी प्रशासन की टैरिफ पॉलिसी ने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई थी. ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर आकर्षित हुए. इससे कीमतों में तेजी देखने को मिली. लेकिन अब वैश्विक स्तर पर तनाव में कमी आने और राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के साथ बाजार का रुख भी बदल रहा है. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की कीमत में गिरावट भी सोने के भाव को प्रभावित कर रही है. विनोद कुमार की मानें तो डॉलर का भाव पहले करीब 98 रुपये तक पहुंच गया था, जो अब घटकर लगभग 94 रुपये के स्तर पर आ गया है. चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की खरीद डॉलर में होती है, इसलिए डॉलर सस्ता होने से भारतीय खरीदारों पर रुपये के लिहाज से कीमत का दबाव कम होता है. आगे उन्होंने बताया कि फेडरल रिजर्व से जुड़े फैसले, बॉन्ड बाजार और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियां भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण कारक हैं. कीमतें घटीं तो बाजार में लौटे खरीदार कीमतों में गिरावट का असर अब सर्राफा बाजार में दिखाई देने लगा है. विनोद कुमार ने बताया कि बाजार में ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. जो लोग अब तक महंगे भाव के कारण खरीदारी टाल रहे थे, वे अब गहने और अन्य सामान खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं. शादी-विवाह की तैयारी कर रहे परिवारों के लिए मौजूदा गिरावट एक अहम मौका बनकर सामने आई है. कई लोग आने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए पहले से खरीदारी कर रहे हैं, ताकि कीमतों में संभावित बदलाव से बचा जा सके. Advertisementआगे और घटेगी क्या?
सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और डॉलर की चाल के कारण आगे भाव किस दिशा में जाएंगे, यह कहना अभी मुश्किल है. फिलहाल इतना जरूर है कि लंबे समय से खरीदारी टाल रहे ग्राहकों के लिए सर्राफा बाजार में रौनक लौटती दिखाई दे रही है.About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 24, 2026, 23:54 ISTऔर पढ़ें

