राष्ट्रवाणी: मधुबनी के पिपराघाट मेले में बिकता है नेपाल का प्रसिद्ध तेजपत्तातेजपत्ता के लिए मशहूर है मधुबनी का ये मेला, बिकता है नेपाल का प्रसिद्ध तेजपत्ताReported by:Edited by:Last Updated:November 24, 2026, 23:58 ISTदेशभर में जिन शहरों और इलाकों में मेले लगते हैं उनकी अपनी लोकप्रियता और मायने होते हैं. कई मेले स्थानीय स्तर तक सीमित रहते हैं और कुछ मेले राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना लेते हैं. उदाहरण के लिए कुंभ मेले की चर्चा विदेशी मीडिया तक होती है. बिहार के मधुबनी जिले में भी वर्षों से पूर्णिमा का मेला लगता है. यह मेला मधुबनी के पिपराघाट में लगता है.ख़बरें फटाफट मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के पिपराघाट में पूर्णिमा का मेला लगता है. महीना भर चलने वाला यह मेला बहुत फेमस है. बहुत से लोगों को तो तेजपत्ता ख़रीदने के लिए भी इस मेले का इंतजार रहता है. इस मेले में तेजपत्ता की खूब बिक्री होती है. तो चलिए बताते हैं कि आखिर तेजपत्ता इस मेले से कैसे जुड़ गया. यह इलाका नेपाल से सटा है. ऐसे में यहां नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों का असली तेजपत्ता काफी सस्ते में मिल जाता है. लगभग 100 वर्षों से यहां मेला लगता है. एक अनुमान के मुताबिक, इस मेले में हफ्तेभर में 30 क्विंटल से अधिक तेजपत्ता बिक गया है. मधुबनी जिले के पिपराघाट में लगने वाले इस मेले में आसपास के कई जिलों के लोग आते हैं . यहां पर मधुबनी ,दरभंगा ,सीतामढ़ी और विदेश नेपाल दूर से भी लोग मेला घूमने आते हैं. लोग बताते हैं कि यहां लगभग 100 साल से भी अधिक समय से मेला लगता आ रहा है. कमला नदी किनारे यह भव्य कार्यक्रम होता है. बहुत से लोग तो यहां महीना भर यानी पूरा कार्तिक माह रुकते हैं और रोज नदी में स्नान करते हैं. कार्तिक के अंतिम दिन यहां काफी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में दूर-दूर से लोग मेला देखने आते हैं. मेला में आने वाले लोग तेजपत्ता खऱीदकर अपने घर ले जाते हैं और नेपाल के असली पहाड़ी तेजपत्तों का स्वाद लेते हैं. तेजपत्ता और धूमन के लिए मशहूर मधुबनी मुख्यालय से महज 22 किलोमीटर दूर पिपरा घाट का कार्तिक पूर्णिमा मेला मशहूर है. इस मेले में 30 से 40 रुपये किलो तेजपत्ता मिलता है. इसे लोग घरों में पकवान बनाने और देसी इलाजों और घरेलू उपचारों के लिए इस्तेमाल करते हैं. बहुत सारे दुकानदार दुकानों में बेचने के लिए भी तेजपत्ता खरीदते हैं. इसके साथ ही यहां पूजा में जलाने वाला धूमन की भी बिक्री होती है. दुकानदारों के अनुमान के मुताबिक, एक दिन में 40-50 क्विंटल तक धूमन भी बिक जाता है. About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Madhub,BiharFirst Published :November 24, 2026, 23:58 ISTऔर पढ़ें
Trending
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी

