राष्ट्रवाणी: दिल्ली एक कैफे में युवती से हुआ गैंगरेप, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरारदिल्ली के प्रीत विहार में युवती से हुआ गैंगरेप, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरारReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 23:41 ISTदिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 22 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती कड़कड़डूमा के क्रॉस रिवर मॉल स्थित एक कैफे में काम करती है. आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले कुछ लोगों ने प्रीत विहार के एक कैफे में पार्टी के दौरान उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं. पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.प्रीत विहार में युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.Delhi Crime News: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 22 साल की एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं. इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. पीड़िता कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के एक कैफे में काम करती है. बताया जा रहा है कि आरोपी भी इसी कैफे में उसके साथ काम करते हैं. पुलिस के मुताबिक, बीती रात पीड़िता समेत कुल आठ लोग प्रीत विहार स्थित एक कैफे में पहुंचे थे. वहां सभी ने पार्टी की और डांस किया. कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था. हालांकि, पार्टी में शामिल एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी. आरोप है कि इसके बाद देर रात कैफे को दोबारा खोला गया और सभी लोग अंदर जाकर पार्टी करने लगे. इस दौरान सभी आठ लोगों ने शराब पी. करीब 3:30 बजे सभी लोग कैफे से बाहर निकले थे. इसके कुछ देर बाद 22 साल की युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. युवती ने यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाकी साथियों ने इस घटना में उनका साथ दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गैंगरेप समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद युवती तुरंत थाने नहीं पहुंची. वह एक दोस्त के साथ कहीं चली गई थी. उसके साथ दो युवतियां भी थीं. पुलिस को इस दौरान की गतिविधियों का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें सभी को एक गाड़ी में जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है. इसके बाद युवती सुबह करीब 5:45 बजे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है. युवती का बयान कोर्ट में भी दर्ज कराया जाएगा. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान कैफे में मौजूद लोगों, सीसीटीवी फुटेज और युवती के बयानों के आधार पर घटना की पूरी कड़ी को जोड़ा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है. About the AuthorAssistant EditorAnoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…Location :DelhiFirst Published :November 24, 2026, 23:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, इसे केंद्र को भेजा जाएगा – भारतीय पीएसयू
- पहली बार बीएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए होगा श्रम स्पर्धा-2026 का आयोजन
- ₹11,700 करोड़ की सरकारी सहायता, फिर भी आरआईएनएल कर्मचारियों को वेतन में कटौती और विलंबित बकाया का सामना करना पड़ता है – भारतीय पीएसयू
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी

