राष्ट्रवाणी: समस्तीपुर में यहां होगा फ्री अल्ट्रासाउंड, गर्भवती महिलाओं को होगी बड़ी राहतसमस्तीपुर: पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुई फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा, गर्भवती महिलाओं को होगी राहतReported by:Edited by:Last Updated:November 24, 2026, 23:48 ISTबिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कर दी गई है. इससे निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों क अमित कुमार/समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले की गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है. अब अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लोगों को निजी अस्पतालों का चक्कर लगाने और अपनी जेब से पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को समय-समय पर अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत पड़ती है. सरकारी अस्पतालों में इसकी सुविधा नहीं मिलने पर कई बार उन्हें निजी में जाना पड़ता है. वहां लोगों से काफी ज्यादा पैसा लिया जाता है. अब पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. अब यहां आने वाली गर्भवती महिलाएं बिना कोई पैसा खर्च किए अपना अल्ट्रासाउंड करवा सकती हैं. खास बात यह है कि अस्पताल में डिजिटल अल्ट्रासाउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को जांच के बाद रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी. आपको बता दें कि यहां लंबे समय से इस तरह की सुविधा का इंतजार था. गर्भवती महिलाओं को और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. पहली बात तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को एक जगह से दूसरे जगह आने-जाने और वाहनों में उतरने चढ़ने में काफी परेशानी होती है. ऐसे में अल्ट्रासाउंड के लिए बार-बार उन्हें इधर-उधर भगना पड़ता था और साथ ही परिजन भी परेशान होते हैं. लोगों का पैसा भी काफी ज्यादा खर्च होता है. ऐसे में अब अल्ट्रासाउंड का इंतजाम होना राहत भरी खबर है. पूरी तरह डिजिटल है अल्ट्रासाउंड सिस्टम, गर्भवती महिलाओं को नहीं देना होगा शुल्क पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल के हेल्थ मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू की गई है. यहां लगाया गया अल्ट्रासाउंड सिस्टम पूरी तरह डिजिटल है. इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी और उन्हें डिजिटल तरीके से रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिलहाल यह सुविधा गर्भवती महिलाओं के लिए पूरी तरह मुफ्त रखी गई है. इसके लिए मरीजों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि उन्हें सामान्य जांच के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़े. इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी काफी राहत मिलेगी. अभी गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ, आगे आम मरीजों के लिए भी तैयारी फिलहाल पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मुफ्त सुविधा गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई है. हालांकि, आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ाने की भी तैयारी है. हेल्थ मैनेजर राजीव कुमार के अनुसार, जैसे-जैसे अस्पताल में टेक्नीशियन की संख्या बढ़ेगी, वैसे-वैसे आम मरीजों के लिए भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा. यानी भविष्य में अन्य मरीजों को भी सरकारी अस्पताल में इस जांच का लाभ मिल सकता है. ऐसे में पटोरी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए यह पहल काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. अब तक अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों में पैसे खर्च करने वाले परिवारों को सरकारी अस्पताल में ही मुफ्त जांच की सुविधा मिलने लगी है. About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Samastipur,BiharFirst Published :November 24, 2026, 23:48 ISTऔर पढ़ें
Trending
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी

