राष्ट्रवाणी: जर्मन चांसलर मर्ज ने पीएम मोदी को किया कॉल, जानें किन मुद्दों पर बनी बात75 साल की दोस्ती, अब भारत-जर्मनी पार्टनरशिप को नई उड़ान, पीएम मोदी की जर्मन चांसलर मर्ज़ से क्या हुई बातEdited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 23:41 ISTप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच मंगलवार शाम फोन पर अहम बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने भारत जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करते हुए व्यापार, निवेश, रक्षा और उन्नत तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. बातचीत में भारत यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को भी अहम बताया गया. माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के बीच कारोबार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे. भारत और जर्मनी इस साल राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं. ऐसे में दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने और अंतरराष्ट्रीय शांति स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर भी जोर दिया.जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया. (फाइल फोटो- )भारत और जर्मनी के रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक और अहम पहल हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत जर्मनी साझेदारी पर बात हुई. इसके साथ ही व्यापार, निवेश, रक्षा और उन्नत तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के नए रास्तों पर चर्चा की. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर हुई यह बातचीत कई मायनों में अहम मानी जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के बाद फेसबुक पर इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा कि चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ सार्थक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने भारत जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में आ रही तेजी की समीक्षा की और व्यापार, निवेश, रक्षा तथा उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में नए अवसर तलाशने पर विचार किया. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष जताया. साथ ही रक्षा और उन्नत तकनीक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई. भारत-EU ट्रेड डील से खुलेंगे व्यापार के नए रास्ते इस बातचीत के दौरान भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भी चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने माना कि यह समझौता भारत और जर्मनी के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के नए अवसर पैदा कर सकता है. Advertisementदरअसल, जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और भारत के लिए यूरोपीय बाजार में एक अहम साझेदार है. ऐसे में भारत EU व्यापार समझौते से दोनों देशों की कंपनियों को कारोबार बढ़ाने और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने में मदद मिल सकती है. भारत में जर्मनी के राजदूत जैस्पर विएक ने भी 4 नवंबर को दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को लेकर इसी तरह की उम्मीद जताई थी. उन्होंने कहा था कि भारत जर्मनी संबंध गहरे जुड़ाव के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं. व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है. विएक के मुताबिक, भारत EU मुक्त व्यापार समझौता द्विपक्षीय व्यापार और निवेश साझेदारी के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. इससे कई औद्योगिक उत्पादों और कुछ कृषि उत्पादों पर शुल्क कम होने की संभावना है. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों देशों के पास अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को एकीकृत करने की काफी क्षमता है. वैश्विक चुनौतियों पर भी हुई चर्चा मोदी और मर्ज के बीच बातचीत सिर्फ व्यापार और तकनीक तक सीमित नहीं रही. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए. उन्होंने मौजूदा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी शांति, स्थिरता और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. दोनों देशों के बीच रक्षा और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी इसी व्यापक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है. 75 साल के रिश्ते, अब साझेदारी को नई रफ्तार देने की तैयारी भारत और जर्मनी इस साल अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी को यूरोप के साथ भारत के संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया था. उन्होंने जर्मनी को वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने में भारत का प्रमुख साझेदार भी कहा था. इससे पहले सितंबर में भी प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. तब दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर सहमति जताई थी.About the Authorसाद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं. कहां से …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 23:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, इसे केंद्र को भेजा जाएगा – भारतीय पीएसयू
- पहली बार बीएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए होगा श्रम स्पर्धा-2026 का आयोजन
- ₹11,700 करोड़ की सरकारी सहायता, फिर भी आरआईएनएल कर्मचारियों को वेतन में कटौती और विलंबित बकाया का सामना करना पड़ता है – भारतीय पीएसयू
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी

