राष्ट्रवाणी: सलमान खान के फैंस को लगेगा झटका! ‘प्रेम की शादी’ के लिए करना होगा लंबा इंतजारसलमान खान के फैंस को लगेगा झटका! ‘प्रेम की शादी’ के लिए करना होगा लंबा इंतजार, सूरज बड़जात्या ने बताई वजहWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 23:40 ISTसलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. दोनों ने मिलक जब भी साथ काम किया है, दर्शकों का दिल जीत लिया. दोनों ने मिलकर कई यादगार फिल्में दी हैं. अब उनकी अगली फिल्म ‘प्रेम की शादी’ को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटेड है. इस फिल्म के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने खुद इसकी वजह बताई है.ख़बरें फटाफटसूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट नई दिल्ली. सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर चर्चा में हैं. सूरज के इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आने वाले हैं. लेकिन लोग सलमान खान को काफी मिस कर रहे हैं. अब सूरज बड़जात्या ने खुलासा किया है कि वह सलमान के साथ फिल्म ‘प्रेम की शादी’लेकर आ रहे हैं. फैंस सलमान और सूरज की जोड़ी को दोबारा देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. सूरज बड़जात्या ने ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत के दौरान ‘प्रेम की शादी’ को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि फिल्म को आगे बढ़ाने से पहले वह अभी कुछ चीजों पर और काम करना चाहते हैं. सूरज ने कहा ने कहा कि अभी थोड़ा सा वक्त और है, क्योंकि मुझे कुछ चीजों को और बेहतर बनाना है. उनके इस बयान से साफ है कि वह फिल्म को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते और हर छोटी-बड़ी चीज को अच्छी तरह तैयार करना चाहते हैं. सूरज ने जाहिर की थी सलमान संग काम करन की इच्छा सूरज बड़जात्या ने साल 2022 में अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ की स्क्रीनिंग के दौरान इस बात का खुलासा किया था किव ह सलमान खान के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं. उन्होंने इस दौरान इस बात का भी खुलासा किया था कि दोनों एक नई फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने फिल्म का नाम ‘प्रेम की शादी’ बताया था. बाद में सलमान खान ने भी फिल्म के टाइटल की पुष्टि करते हुए बताया था कि वह एक बार फिर प्रेम के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस बार कहानी में प्रेम की शादी देखने को मिलेगी. सलमान और सूरज ने मिलकर दी कई हिट फिल्में सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ पहली बार साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में काम किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में सलमान खान के काम को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में भाग्यश्री भी लीड रोल में नजर आई थीं. इसके बाद दोनों ने मिलकर कई फिल्मों में काम किया. इसके बाद दोनों ने ‘हम आपके हैं कौन’ (1994), ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) और ‘प्रेम रतन धन पायो’ (2015) जैसी फिल्मों में साथ काम किया. इन फिल्मों ने दर्शकों के बीच प्रेम के किरदार को खास पहचान दिलाई. Advertisementबता दें कि ‘प्रेम की शादी’ से पहले सूरज बड़जात्या अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर बिजी हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. आयुष्मान फिल्म में प्रेम नाम के लड़के की भूमिका निभा रहे हैं. इनके अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा और स्वानंद किरकिरे भी अहम किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.About the AuthorSenior sub editor न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 23:40 ISTऔर पढ़ें
Trending
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी

