राष्ट्रवाणी: नहीं मिली नौकरी तो दूसरों को अफसर बनाने का बीड़ा उठाया, पढ़ाते हैं फ्री कोचिंगखुद का सपना नहीं हुआ पूरा तो दूसरों को अफसर बनाने का बीड़ा उठाया, महाराजगंज में पढ़ाते हैं फ्री कोचिंगEdited by:Last Updated:November 24, 2026, 23:18 ISTकई बार लोग सफलता न मिलने पर तनाव में रहने लगते हैं और अपना कॉन्फिडेंस खो देते हैं. ऐसे में यह सवाल बड़ा हो जाता है कि पहले तो नौकरी को एक रोजगार की तरह ही देखें. हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो खुद नौकरी की तैयारी करते थे और नौकरी नहीं मिली किसी कारण से तो अपने ज्ञान को ही नौकरी बना लिया और लोगों को कोचिंग पढ़ाने लगते हैं. कुछ लोग इससे भी दो कदम आगे हैं. ऐसे लोग अपने पढ़ाई के दौर और पैसों की तंगी को देखते समझते हुए बच्चों को फ्री में पढ़ाते हैं.ख़बरें फटाफट प्रियांशु कुमार/सीवान: हर किसी का सपना होता है कि वह पढ़-लिखकर बड़ा अधिकारी बने और सरकारी नौकरी हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन करे. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते, मगर दूसरों के सपनों को साकार करने का रास्ता जरूर बना देते हैं. सीवान के रहने वाले राहुल तिवारी भी ऐसी ही एक मिसाल पेश कर रहे हैं. खुद सरकारी अफसर बनने का सपना पूरा नहीं कर सके तो उन्होंने अब सैकड़ों युवाओं को अफसर बनाने का संकल्प लिया है. इसके लिए वे महाराजगंज में युवाओं को पूरी तरह निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं. राहुल तिवारी बताते हैं कि उन्होंने खुद सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की. दिन-रात पढ़ाई की और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए, लेकिन सफलता हर बार कुछ अंकों या थोड़े से अंतर से दूर रह गई. लगातार प्रयास के बावजूद जब उनका सपना पूरा नहीं हो सका तो उन्होंने निराश होकर बैठने के बजाय अपनी जिंदगी का उद्देश्य ही बदल दिया. उन्होंने सोचा कि जिस संघर्ष और अनुभव से वे गुजरे हैं, उसका फायदा दूसरे युवाओं को क्यों न मिले. इसी सोच ने उन्हें शिक्षक बनने और जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया. पांच से छह बैच में होती है पढ़ाई, सैकड़ों विद्यार्थी उठा रहे लाभ वर्तमान में राहुल तिवारी महाराजगंज स्थित जरती माई वेलफेयर एकेडमी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. यहां वे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं. विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए पूरे दिन में पांच से छह बैच संचालित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक शिक्षा पहुंचाई जा सके. यहां विद्यार्थियों को सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं (जनरल कॉम्पिटिशन) की तैयारी के साथ-साथ विभिन्न विषयों की शिक्षा दी जाती है. खास बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी बिना किसी फीस की चिंता किए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं. राहुल का प्रयास है कि पैसे की कमी किसी भी होनहार विद्यार्थी के सपनों के आड़े न आए. एकेडमी संचालक का मिल रहा सहयोग, युवाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प राहुल तिवारी इस नेक पहल का श्रेय जरती माई वेलफेयर एकेडमी के संचालक सनोज कुमार को भी देते हैं. उनका कहना है कि सनोज कुमार का उन्हें लगातार सहयोग और प्रोत्साहन मिलता है. इसी सहयोग से वे नियमित रूप से कक्षाएं संचालित कर पा रहे हैं और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं. Advertisementराहुल तिवारी का मानना है कि सफलता सिर्फ सरकारी नौकरी हासिल करने में नहीं, बल्कि दूसरों को सफल बनाने में भी है. वे चाहते हैं कि जिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना उन्हें खुद करना पड़ा, उनसे दूसरे युवाओं को न गुजरना पड़े. उनका सपना है कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी भविष्य में बड़े अधिकारी बनें और समाज के साथ-साथ अपने परिवार का नाम रोशन करें. एक अधूरा सपना, सैकड़ों सपनों की नई उम्मीद बन गया है. राहुल तिवारी की यह पहल बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो बिना किसी बड़े पद पर पहुंचे भी समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Siwan,BiharFirst Published :November 24, 2026, 23:18 ISTऔर पढ़ें
Trending
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी
- 26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित… – राष्ट्रवाणी

