राष्ट्रवाणी: जेवर में मेडिकल डिवाइस फैक्ट्री लगाएगी रूस की कंपनी? जमीन देखने पहुंची टीमजेवर में मेडिकल डिवाइस फैक्ट्री लगाएगी रूस की कंपनी फार्मस्टैंडर्ड? यीडा क्षेत्र में जमीन देखने पहुंचा प्रतिनिधिमंडलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 23:25 ISTRussian Company Jewar Investment: उत्तर प्रदेश के जेवर में औद्योगिक निवेश को लेकर रूस की बड़ी दवा कंपनी फार्मस्टैंडर्ड जेएससी ने रुचि दिखाई है. कंपनी का प्रतिनिधिमंडल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस निर्माण इकाई लगाने की संभावनाएं तलाशने पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया और औद्योगिक सुविधाओं का जायजा लिया. ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है. रूस की प्रमुख दवा कंपनियों में शामिल फार्मस्टैंडर्ड जेएससी (Pharmstandard JSC) का प्रतिनिधिमंडल चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के लिए जेवर पहुंचा. सोमवार, 24 नवंबर को प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में प्रस्तावित भूखंड का दौरा किया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जमीन की स्थिति, औद्योगिक गतिविधियों के लिए उसकी उपयुक्तता और प्रस्तावित परियोजना के लिहाज से आसपास उपलब्ध सुविधाओं का प्रारंभिक आकलन किया. कंपनी की ओर से यहां चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव है. यदि यह निवेश परियोजना आगे बढ़ती है तो जेवर और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिल सकता है. इसके साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश की संभावनाओं को भी नई दिशा मिल सकती है. हालांकि, अभी यह परियोजना शुरुआती चरण में है और प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित स्थल का प्रारंभिक निरीक्षण किया है. निवेश की राशि, जमीन का अंतिम आवंटन और निर्माण कार्य शुरू होने की समयसीमा को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लखनऊ में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से हुई मुलाकात जेवर में प्रस्तावित भूखंड का दौरा करने से एक दिन पहले यानी 23 नवंबर को फार्मस्टैंडर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश शासन, उत्तर प्रदेश पुलिस और इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक में प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और प्रस्तावित चिकित्सा उपकरण निर्माण परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) और अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार (आईएएस) ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार की औद्योगिक निवेश नीतियों के अनुरूप प्रस्तावित परियोजना को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार की ओर से निवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और आवश्यक सुविधाओं के संबंध में सहयोग देने की बात भी कही गई. Advertisementबैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद (आईएएस) और इन्वेस्ट यूपी की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रेरणा शर्मा (आईएएस) भी मौजूद रहीं. रूस से आए प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे ये अधिकारी फार्मस्टैंडर्ड समूह की ओर से आए प्रतिनिधिमंडल में चिकित्सा एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. इनमें टीजेडएमओआई (TZMOI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलेक्जेंडर प्रोस्विर्याकोव, फार्मस्टैंडर्ड-मेडटेक्निका की उप निदेशक डॉ. झान्ना दिमित्रोवा और टीजेडएमओआई के उप निदेशक अलेक्जेंडर मिगाचेव शामिल रहे. इसके अलावा भारत परिचालन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमर दीप सिंह और रणनीति निदेशक डॉ. इरीना पिंगोरिना भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे. इन अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित निवेश और चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई के लिए उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं का जायजा लिया. जेवर एयरपोर्ट के चलते निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यीडा क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क सहित कई औद्योगिक परियोजनाओं पर काम चल रहा है. ऐसे में रूस की फार्मास्युटिकल कंपनी के प्रतिनिधिमंडल का दौरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मेडिकल डिवाइस निर्माण इकाई स्थापित होने की स्थिति में चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन, तकनीकी सहयोग और संबंधित औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है. साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने की भी संभावना रहेगी. फिलहाल कंपनी का प्रतिनिधिमंडल स्थल निरीक्षण और शुरुआती आकलन कर चुका है. अब परियोजना को लेकर आगे होने वाली बातचीत, निवेश प्रस्ताव और जमीन की औपचारिकताओं के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जेवर में इस इकाई की स्थापना कब तक हो पाएगी.About the AuthorSub-EditorAbhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the orgzation through camp…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 24, 2026, 23:25 ISTऔर पढ़ें
Trending
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी
