राष्ट्रवाणी: दीपिका की हैट्रिक… सेमीफाइनल खेलने से पहले भारत ने चीन को हराया दीपिका की हैट्रिक… भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लगाया जीत का ‘चौका’Edited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 23:03 ISTIndia womens national hockey team: भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 6-2 से करारी शिकस्त दी. भारत की ओर से दीपिका ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि लालरेमसियामी, नेहा और राणा साक्षी ने भी एक-एक गोल दागा. सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी भारतीय टीम की यह लगातार चौथी जीत है. अब बुधवार को राउंड रॉबिन चरण के आखिरी मुकाबले में शीर्ष स्थान के लिए भारत का सामना जापान से होगा.भारत ने सेमीफाइनल खेलने से पहले चीन को हराया. भोपाल. भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 6-2 से करारी शिकस्त दी. मौजूदा चैंपियन भारत की ओर से दीपिका ने शानदार हैट्रिक लगाई. भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है. यह राउंड रॉबिन चरण में टीम की चौथी जीत है. दीपिका ने मैच के पहले, छठे और 14वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की. उनके अलावा लालरेमसियामी ने 19वें, नेहा ने 22वें और राणा साक्षी ने 38वें मिनट में गोल दागा. चीन की ओर से फेंग किंगमियाओ ने 15वें और चेन टोंग ने 34वें मिनट में गोल किए, लेकिन भारतीय टीम की आक्रामकता के सामने उसकी एक नहीं चली. Advertisement भारत ने हाल ही में जापान में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में भी चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीता था. इस मुकाबले में छह गोल दागकर भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी आक्रामक क्षमता का प्रदर्शन किया. भारत और जापान दोनों के चार-चार मैचों में 12-12 अंक हैं और वे अंक तालिका में शीर्ष पर हैं. दोनों टीमों के बीच बुधवार को राउंड रॉबिन चरण का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच शीर्ष स्थान की दौड़ के लिहाज से अहम होगा.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 23:03 ISTऔर पढ़ें
Trending
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी
- 26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित… – राष्ट्रवाणी

