राष्ट्रवाणी: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, विश्व रैंकिंग में पहली बार 5वें नंबर पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एफआईएच विश्व रैंकिंग में पहली बार हासिल किया पांचवां स्थानEdited by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 22:47 ISTभारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवां स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. अक्टूबर 2003 में विश्व रैंकिंग शुरू होने के बाद से यह टीम की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छठा स्थान था, जो टीम ने 2022 और 2023 में हासिल किया था. 2018 विश्व कप और तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान के दमदार प्रदर्शन के बाद अब टीम शीर्ष पांच में पहुंच गई है.भारतीय महिला हॉकी टीम बेस्ट रैंकिंग पर पहुंची. नई दिल्ली. भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ यानी एफआईएच की विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवां स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. अक्टूबर 2003 में विश्व रैंकिंग प्रणाली की शुरुआत के बाद से यह भारतीय टीम की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है. इस ऐतिहासिक छलांग से पहले भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छठा स्थान था. टीम ने मई-जून 2022 में एफआईएच प्रो लीग के दौरान लगातार शानदार खेल दिखाते हुए पहली बार छठा पायदान हासिल किया था, जिसके बाद 2023 में भी भारत ने इसी स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी. भारतीय महिला हॉकी टीम बेस्ट रैंकिंग पर पहुंची. पिछले बड़े टूर्नामेंटों से मिली मजबूती भारतीय महिला हॉकी के इस सुनहरे सफर की नींव पिछले कुछ वर्षों के बड़े टूर्नामेंटों में रखे गए मजबूत कदमों से पड़ी है. 2018 के विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद टीम ने विश्व रैंकिंग में नौवां स्थान प्राप्त किया था. इसके बाद तोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल करने पर भारतीय टीम आठवें नंबर पर पहुंच गई थी. Advertisementशीर्ष पांच में पक्की हुई जगह अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार निखरते खेल, मजबूत रणनीति और निरंतर बेहतर प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने अब शीर्ष पांच टीमों में अपनी जगह पक्की कर ली है.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 22:47 ISTऔर पढ़ें
Trending
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी
- 26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित… – राष्ट्रवाणी

