राष्ट्रवाणी: “पुलिस से लगता है डर” ओझा-गुणी के पास पहुंची सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ितासामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता थाने की जगह पहुंची ओझा-गुणी के पास, बोली- पुलिस से लगता है डरReported by:Edited by:Last Updated:November 24, 2026, 22:54 ISTजिस पुलिस का काम आम लोगों को भयमुक्त माहौल प्रदान करना और लोगों की सुरक्षा करना है जब उससे निर्दोष और पीड़ित आदमी को ही डर लगने लगे तो फिर इस पूरे पुलिस सिस्टम और इसके काम के तौर-तरीकों पर बड़े सवाल खड़े होते हैं. ऐसा ही मामला रांची से आया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. यहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता न्याय पाने के लिए पुलिस और थाने की जगह ओझा और गुणी के पास भटक रही थी.रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच तेज़ हो चली है. हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है. मामले की जांच में ये चीजें सामने आई हैं कि महिला और उसके परिजनों को पुलिस से ज्यादा ओझा गुणी पर भरोसा था. 21 वी सदी में भी अंधविश्वास की जड़ें काफी मजबूत है और इस कारण ही 19 नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला और परिजन पुलिस थाने जाने के बजाए ओझा गुणी के पास जा रहे थे. जब वहां से इंसाफ नहीं मिला तो थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस जांच में जुटी है और महिला का मेडिकल सहित बयान दर्ज कराया गया है. महिला के दर्ज कराए बयान से सामने आया कि महिला को अकेला पाकर तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को 19 नवंबर को अंजाम दिया गया. वहीं पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद सभी दो दिनों तक पुलिस थाने जाने के बजाए ओझा गुणी के पास दौड़ते रहे. इसके बाद जब वहां से आस टूटी तो महिला तुपुदाना ओपो पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले में पीड़िता ने बताया कि पुलिस थाने से पहले ही किसी तरह से अपराधियों की पहचान हो जाए इस कारण ओझा गुणी के पास गई थी. महिला ने बताया कि पुलिस के पास जाने से डर लगता है. महिला का कहना है उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं और पुलिस थाने में बगैर पैसों के कुछ होता नहीं है. यही वजह रही कि ओझा गुणी के पास जाना उन्होंने बेहतर समझा लेकिन जब वहां से थक हार गई तो पुलिस थाने पहुंची. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले की पड़ताल में जुटी है. हालांकि, अब तक पुलिस के हांथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है लेकिन, मामले में ये जरूर कहा जा रहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. मामले को लेकर हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. पीड़िता के बयान के अनुसार पुलिस जांच में जुटी है. उन्होंने भी बताया कि पुलिस थाने आने से पहले महिला और उसके परिजन ओझा गुणी के पास गए थे. Advertisementबहरहाल ओझा गुणी के पास महिला का जाना बताता है कि पुलिस का लोगों से जो जुड़ाव होना चाहिए वो अब तक नहीं हुआ. स्मार्ट पुलिसिंग की बात तो अधिकारी करते हैं लेकिन, थाने लेवल पर जो स्थिति होनी चाहिए वो अब तक नहीं सुधरी.About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ranchi,JharkhandFirst Published :November 24, 2026, 22:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी
- 26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित… – राष्ट्रवाणी

