राष्ट्रवाणी: पुरानी गाड़ियां बनी कमाई का जरिया, सीतामढ़ी में बनते हैं शाही रथ और विंटेज कारपुरानी गाड़ियां बनी कमाई का जरिया, सीतामढ़ी में बनते हैं शाही रथ और विंटेज कारReported by:Edited by:Last Updated:November 24, 2026, 22:54 ISTशादी-विवाह में आपने रथ से लेकर एक से बढ़कर एक डिजाइनर लुक वाली दूल्हा गाड़ी देखी होगी. ये रथ और गाड़ियां एक तरफ उन्हें रोजगार देती हैं जो लोग इनकी बुकिंग लेते हैं और दूसरी तरफ इसे बनाने वालों का भी रोजगार इसी से जुड़ा है. बिहार के सीतामढ़ी के कई लोग अपने हुनर, संघर्ष और मेहनत के दम पर दूल्हा के लिए विंटेज लुक वाली गाड़ियां बनाने का कारोबार करते हैं. इन गाड़ियों को यहां से बनवाकर आप भी शादी-विवाह में बुकिंग ले सकते हैं.ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: अगर आपके घर या गैराज में कोई पुरानी बोलेरो, मार्शल, कमांडर, जीप या पिकअप आदि गाड़ी कबाड़ खड़े-खड़े कबाड़ हो रही हैं तो अब उसे औने-पौने दामों में बेचने के बजाय उसे आप अपनी कमाई का एक बेहतरीन ज़रिया बनाया सकते हैं. बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में स्थानीय कारीगर अपने हुनर और तकनीक के जरिए पुरानी और बेकार हो चुकी गाड़ियों को शाही रथ, आकर्षक डीजे ट्रॉली और आधुनिक विंटेज थार में बदलने का काम करते हैं. यह एक अनोखा व्यवसाय खड़ा हो गया है. साल 2015 से शुरू हुआ यह काम आज एक बड़े उद्योग का रूप ले चुका है, जहां शादी-ब्याह और आयोजनों के लिए इन मॉडिफाइड गाड़ियों की भारी मांग देखने को मिल रही है. 20 से 25 दिनों में तैयार होता है शाही लुक, आएगा इतना खर्च सीतामढ़ी में इस कला से जुड़े कारीगर और वर्कशॉप संचालक सुधीर कुमार के अनुसार, किसी भी पुरानी या फेल हो चुकी गाड़ी को उसके मालिक की पसंद के अनुसार नया रूप दिया जाता है. एक साधारण रथ तैयार करने में लगभग सवा लाख रुपये का खर्च आता है, जबकि आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक डिज़ाइन वाली डीजे ट्रॉली या ओपन विंटेज थार बनाने में करीब दो लाख रुपये तक की लागत आती है. कारीगरों का कहना है कि पार्टी जैसा भी डिज़ाइन लेकर आती है, उसे हूबहू तैयार कर दिया जाता है. तीन से चार मज़दूरों की टीम मिलकर महज़ 20 से 25 दिनों के भीतर एक साधारण गाड़ी की चादर में बदलाव, पेंटिंग और आकर्षक लाइटिंग कर उसे बिल्कुल नया और शाही लुक दे देते हैं. खास बात यह है कि विंटेज थार जैसी गाड़ियों में इंजन बोलेरो का ही रहता है, जिससे यह देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, चलने में भी उतनी ही बेहतरीन होती है. पूरे बिहार से आते हैं ग्राहक, एक दुकान से साल में तैयार होती हैं 20 गाड़ियां शादी-विवाह और धार्मिक जुलूसों के मौसम में इन रथों और डीजे ट्रॉलियों की मांग आसमान छूने लगती है. सीतामढ़ी में इस तरह की करीब 20 वर्कशॉप संचालित हो रही हैं, जहां हर एक दुकान से सालाना औसतन 20 गाड़ियां तैयार की जाती हैं. इस काम की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि मुजफ़्फरपुर, मधुबनी, मोतिहारी, दरभंगा और समस्तीपुर समेत बिहार के लगभग हर कोने से ग्राहक अपनी गाड़ियां मॉडिफाई कराने पहुंचते हैं. ग्राहक चाहें तो खुद सामान खरीदकर दे सकते हैं या फिर पूरी सामग्री के साथ गाड़ी तैयार करवा सकते हैं. फर्नीचर के काम से शुरू हुआ सफर बना रोजगार का बड़ा माध्यम इस क्षेत्र में काम कर रहे कई मिस्त्री और कारीगर पहले फर्नीचर या अन्य सामान्य काम किया करते थे. स्थानीय स्तर पर ही इस हुनर को सीखकर उन्होंने अपना खुद का काम शुरू किया. कारीगरों का मानना है कि समय के साथ अब इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है और आसपास के इलाकों में भी ऐसी दुकानें खुल रही हैं, लेकिन बाजार में बढ़ती मांग के कारण सभी को पर्याप्त काम मिल रहा है. यह व्यवसाय न केवल वाहन मालिकों को अपनी पुरानी गाड़ियों से अच्छी आमदनी करने का मौका दे रहा है, बल्कि दर्जनों स्थानीय कारीगरों और मज़दूरों के लिए रोजगार का एक मजबूत आधार भी बना हुआ है. Advertisementसुरक्षा और नियमों का रखा जाता है पूरा ध्यान, बिना कागजात नहीं ली जाती गाड़ी गाड़ियों को काटकर नया रूप देने के इस कारोबार में सुरक्षा और कानूनी नियमों का भी पूरी सख्ती से पालन किया जाता है. वर्कशॉप संचालकों ने स्पष्ट किया है कि चोरी की गाड़ियों या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि से बचने के लिए वे पूरी सतर्कता बरतते हैं. किसी भी गाड़ी को मॉडिफाई करने के लिए स्वीकार करने से पहले उसके सभी वैध दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाती है. जिन गाड़ियों के कागज़ात अधूरे या संदिग्ध पाए जाते हैं, उन्हें वर्कशॉप में बिल्कुल नहीं लिया जाता है, ताकि यह पारंपरिक और रचनात्मक व्यवसाय पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ता रहे.About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sitamarhi,BiharFirst Published :November 24, 2026, 22:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी
- 26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित… – राष्ट्रवाणी

