Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»छत्तीसगढ़ में पीएम के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह
Blog

छत्तीसगढ़ में पीएम के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में पीएम के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जगदलपुर। 8 अप्रैल को पीएम मोदी के बस्तर दौरे के बाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस पर सियासी वार और तेज कर दिया है. पीएम की विशाल जनसभा में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ ने जहां एक ओर भाजपा को उत्साहित कर दिया है वहीं कांग्रेस को अब नये सिरे से रणनीति बनाने पर विचार करना होगा। बस्तर में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने कहा कि श्री विष्णु देव साय जी जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से मोदी जी की गारंटी को एक-एक करके पूरा करने में जुटे हैं। भूपेश बघेल 4 किश्तों में धान का पैसा दे रहे थे, और आखिरी किश्त में कटौती कर रहे थे। लेकिन विष्णु देव साय जी की सरकार ने पूरा पैसा एक साथ देने का काम किया है।

पाकिस्तान अब कश्मीर नहीं आटा मांगने लगा है : विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजयशर्मा ने कहा कि एक समय पाकिस्तान कश्मीर मांगता था, आज आटा मांग रहा है। वो घूसपैठ किया करते थे, आज मारे जा रहे हैं। आज श्रीनगर में रात 9 बजे के बाद से लोग फिल्म देखने जाते हैं। पहले आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती थीं, लेकिन मोदी जी ने देश की बाह्य और आंतरिक दोनों सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है। यह पूरी स्थिति बदल गई है। आज नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में विकास की बयार देखने को मिल रही है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व ने जवानों के हौसलों को बल दिया है।

प्रधानमंत्री जी ने दुनिया को दिया जनकल्याण का संदेश : रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़

विजय संकल्प शंखनाद महारैली को विष्णु देव साय सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया को जनकल्याण और विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज वीर गुंडाधूर की धरती पर पधारे हैं। युवा, महिला, किसान, मजदूर सबका सम्मान इस सरकार ने किया है। यह इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में दर्ज होने जा रहा है। हम 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 के पार के लक्ष्य को जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्राप्त करने जा रहे हैं।

बस्तर से शुरू होगा विजय शंखनाद : केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने इस मौके पर कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का विजय शंखनाद बस्तर से प्रारंभ हो रहा है। यहां से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो संदेश दिया है, वह देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जिस जनहित के कार्यों पर मोहर लगा रहे हैं, उसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार तत्परता से कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने बस्तर को बदनाम किया : महेश कश्यप, भाजपा प्रत्याशी, बस्तर

जिन लोगों की वजह से बस्तर बदनाम हुआ, उनको कांग्रेस ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर की संस्कृति यहां की परंपराओं को समृद्ध करने का कार्य किया है। कांग्रेस और उसके नेताओं ने बस्तर की संस्कृति और यहां के लोगों की भावनाओं से हमेशा खिलवाड़ की है।

बस्तर के कांकेर से पूर्व विधायक एवं जनताजीय समाज के बीच अत्यंत लोकप्रिय भोजराज नाग भाजपा प्रत्याशी हैं। वहीं बस्तर लोकसभा सीट से महेश कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया है।

जनता जनार्दन होती है:  श्री भोजराज नाग, भाजपा प्रत्याशी, कांकेर लोकसभा

इस मौके पर कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने कहा कि जनता, जनार्दन होती है। चाहे पंच हो, सरपंच हो, विधायक या सांसद हो। जनता ही अपना वोट देकर उसका चुनाव करती है।

arun sao BHOJRAJ NAG chhattisgarh BJP kedar kashyap loksabha chunav LOKSABHA ELECTION MAHESH KASHYAP Narendra Modi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबस्तर और छत्तीसगढ़ मोदी जी के ह्दय में बसता है : किरण सिंह देव
Next Article नर में नारायण देखते थे श्रद्धेय दीनदयाल जी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.