Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»छत्तीसगढ़: सोमवार को 53 विकास खंडों में पंचायत चुनाव का पहला चरण
Blog

छत्तीसगढ़: सोमवार को 53 विकास खंडों में पंचायत चुनाव का पहला चरण

atulpradhanBy atulpradhanFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़: सोमवार को 53 विकास खंडों में पंचायत चुनाव का पहला चरण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण सोमवार को होगा. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पंचायत चुनाव पार्टी लाइन पर नहीं होते हैं. अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर 57,99,660 मतदाता पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 28,70,859 पुरुष, 29,28,751 महिलाएं और तृतीय लिंग श्रेणी के 50 मतदाता शामिल हैं.

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ”पहले चरण में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.” उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए 53 विकास खंडों में 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मतदान कर्मी अपने-अपने गंतव्यों पर पहुंचने लगे हैं.
राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं. इनमें ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला) शामिल हैं.
अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में वार्ड पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,587 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं.

सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि अन्य जगहों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. पुलिस के अनुसार बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा गश्त बढ़ा दी गई है.

दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और 23 फरवरी को होना है. मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी. राज्य में हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की. शनिवार को परिणाम की घोषणा की गई. भाजपा ने सभी दस नगर निगमों में महापौर पद जीते.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता और व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
Next Article मोदी ने ट्रंप को निर्वासित भारतीयों के मामले में जनाक्रोश से अवगत नहीं कराया: जयराम
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.