मुंबई. आचार्य देवव्रत ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली. देश का अगला उपराष्ट्रपति चुने जाने के कारण सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद के पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था.

बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर ने सोमवार को राजभवन में देवव्रत को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई. आचार्य देवव्रत (66 वर्ष) ने संस्कृत में शपथ ली. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, राज्य के अन्य मंत्री, शीर्ष नौकरशाह और पुलिस अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे. देवव्रत 2019 से गुजरात के राज्यपाल हैं. हिंदी और इतिहास में स्नातकोत्तर देवव्रत के पास प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान में डॉक्टरेट की डिग्री है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version