राष्ट्रवाणी, 19 मई 2026। प्रदेशभर में अवैध रेत खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर जिले में भी खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। आधी रात की गई औचक जांच के दौरान शिवनाथ नदी में भारी मशीनों से अवैध उत्खनन करते हुए तीन चेन माउंटेड एक्सकेवेटर पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान मशीन संचालक मौके से फरार हो गए।

खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीम लगातार विभिन्न जिलों में निगरानी कर रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत उदई बांध और अमलडीहा क्षेत्र में देर रात छापा मारा।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि शिवनाथ नदी में भारी मशीनों की मदद से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था। उदई बांध क्षेत्र में दो और अमलडीहा में एक चेन माउंटेड एक्सकेवेटर अवैध खनन में लगे मिले। जांच दल को देखते ही मशीन ऑपरेटर उपकरण छोड़कर मौके से भाग निकले।

खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत तीनों मशीनों को जब्त कर सील कर दिया। विभाग की ओर से जब्त मशीनों के मुख्य प्रवेश द्वार पर कारण बताओ नोटिस भी चस्पा किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन को राजस्व नुकसान पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी नदी घाटों और खनन क्षेत्रों में इसी तरह की सघन जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version