राष्ट्रवाणी: प्रदीप गुप्ता, कवर्धा. जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में 7वीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद कथित लापरवाही का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर समय पर इलाज नहीं कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, विभाग ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधीक्षिका को उनके पद से हटा दिया है. मामले की जांच जारी है. जानकारी के अनुसार, अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में अध्ययनरत कक्षा 7वीं की छात्रा बबिता पन्द्राम की 27 जुलाई की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजनों का आरोप है कि उस समय छात्रावास अधीक्षिका मौजूद नहीं थीं और छात्रा को रात में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई. उनका कहना है कि उन्हें घटना की सूचना अगले दिन सुबह दी गई. सूचना मिलते ही परिजन छात्रावास पहुंचे और छात्रा को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि उन्हें छात्रावास परिसर में प्रवेश करने से भी रोका गया. उनका कहना है कि अगर समय पर उपचार मिलता, तो छात्रा की जान बचाई जा सकती थी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के कई छात्रावासों में अधीक्षक नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते और पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. आदिम जाति कल्याण विभाग की अधिकारी लक्ष्मी पटेल ने मीडिया को बयान देने से इनकार कर दिया. वहीं, विभाग ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रावास अधीक्षिका को हटा दिया है. हालांकि, यह कार्रवाई आरोपों की पुष्टि नहीं मानी जाएगी और मामले की विस्तृत जांच जारी है. फिलहाल, छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों और कथित लापरवाही की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. प्रशासनिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version