सिडनी: आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि कैमरन ग्रीन से आईपीएल और आस्ट्रेलिया क्रिकेट में काफी उम्मीदें हैं लेकिन इस हरफनमौला में वह काबिलियत है जिससे वे इन उम्मीदों को संतुलित करते हुए अपने कैरियर को लगातार ऊंचाइयों की ओर ले जा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में चोटिल ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अंिजक्य रहाणे की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था। बाद में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि केकेआर टीम प्रबंधन को उनकी चोट के बारे में पूरी तरह से पता था और वह 10 . 12 दिन और गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे।

मैकडोनाल्ड ने सेन रेडियो से कहा ,” आईपीएल में काफी अपेक्षायें हैं। आस्ट्रेलियाई टीम में भी उनसे काफी अपेक्षायें हैं। यह अनुचित नहीं है क्योंकि हरफनमौलाओं से हमेशा अपेक्षा रहती है।” ग्रीन को केकेआर ने 25 . 20 करोड़ रूपये में खरीदा था और वह आईपीएल में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने ।

मैकडोनाल्ड ने कहा,”हमें पता है कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है। उसे सभी अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाना होगा, खासकर तीनों प्रारूप में खेलने को लेकर। यह किसी भी क्रिकेटर के लिये चुनौतीपूर्ण है।”






राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version