राष्ट्रवाणी: 36 साल पहले अभिनेता आमिर खान का एक ऐसा गाना रिलीज किया गया था, जिसके मुखड़े को 20 बार बदला गया था। आमिर खान का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के सुपरस्टार के तौर पर आमिर खान को जाना जाता है।
उस दौर में आमिर ने कई शानदार रोमांटिक फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता था। इसके साथ उन मूवीज में कई ऐसे गाने थे, जिन्हें आज भी खूब सुना जाता है। इस आधार पर आज हम आपको आमिर खान के एक 36 साल पुराने सॉन्ग का किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसके मुखड़े को संगीतकार ने 20 बार बदलवाया था।
आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है। आमिर खान के जिस रोमांटिक सॉन्ग के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। वह गीत आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल (Dil) से नाता रखता है, जिसे साल 1990 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
इस मूवी का टाइटल सॉन्ग- मुझे नींद ना आए… (Mujhe Neend Na Aaye) आज भी खूब सुना जाता है और उस वक्त ये काफी बड़ा हिट रहा था। मुझे नींद ना आए… गाने के गीतकर समीर अनजान रहे और एक न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में समीर ने दिल फिल्म के इस गाने की मेकिंग का अनोखा किस्सा सुनाया। समीर ने बताया- फिल्म दिल के संगीतकार की कमान नदीम-श्रवण की जोड़ी के हाथों में थी।
चूंकि इससे पहले आमिर खान कयामत से कयामत तक जैसी रोमांटिक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर देकर आ रहे थे तो उन्होंने फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार से इन संगीतकार की जोड़ी संग काम करने से मना कर दिया था और आनंद-मिलिंद की फरमाइश की, जिन्होंने कयामत से कयामत तक के म्यूजिक को तैयार किया। इंद्र के समझाने पर आमिर मान गए और फिर मुझे फिल्म का टाइटल सॉन्ग लिखने के लिए कहा गया, जोकि था मुझे नींद ना आए… था।
इस गाने की शुरुआत के मुखडे़ से नदीम-श्रवण की जोड़ी खुश नहीं थे और उन्होंने 20 से अधिक बार इसे बदलवाया था। हालांकि, बदलने के बाद भी उन्हें गाने में मजा नहीं आ रहा था और फिर बाद में ये ऐसे ही गया और रिलीज होने के बाद 90 के दशक का लोकप्रिय गीत बन गया। आपको बता दें कि फिल्म दिल की सफलता में मुझे नींद ना आए… गाने ने अहम भूमिका निभाई।
आमिर खान के साथ-साथ माधुरी दीक्षित पर भी ये गाना फिल्माया गया था और उदित नारायण के अलावा अनुराधा पौडवाला ने इसे अपनी मधुर आवाज दी थी। बता दें कि दिल का ये रोमांटिक गाना आज भी हिट माना जाता है।

