तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने लड्डू के लिए भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के वास्ते लड्डू काउंटरों पर मशीनें लगायी हैं। मंदिर के सूत्रों ने यह जानकारी दी। टीटीडी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि श्रद्धालु अब अतिरिक्त लड्डू के लिए इन मशीनों पर ‘यूपीआई’ के जरिए आसानी से भुगतान कर सकते हैं। इन मशीनों को तिरुमाला में विभिन्न लड्डू काउंटरों पर लगाया गया है।

सोमवार रात को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सफल भुगतान के बाद श्रद्धालुओं को एक पर्ची मिलेगी जिससे काउंटर पर लंबी कतारों में इंतजार किए बगैर अतिरिक्त लड्डू लेने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।’’ टीटीडी भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने और मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों को बाधा रहित सेवाएं प्रदान करने के लिए कई डिजिटल पहलों को लागू कर रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version