Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»आप कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज पर अंकुश नहीं लगा सकते हैं: जैमीसन
Sports

आप कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज पर अंकुश नहीं लगा सकते हैं: जैमीसन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आप कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज पर अंकुश नहीं लगा सकते हैं: जैमीसन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वडोदरा: विराट कोहली के प्रतिद्वंद्वी और साथी खिलाड़ी दोनों रह चुके न्यूजीलैंड के आॅलराउंडर काइल जैमीसन इस भारतीय बल्लेबाज के कौशल को देख कर हैरान रह जाते हैं और उनका मानना है कि इस दिग्गज खिलाड़ी पर अंकुश लगाना किसी भी गेंदबाज के लिए टेढ़ी खीर होती है। कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इस प्रारूप में रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक बनाने के करीब थे, लेकिन जैमीसन ने उन्हें 93 रन पर आउट कर दिया। भारत ने यह मैच चार विकेट से जीता।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में कोहली के साथ ड्रेंिसग रूम साझा कर चुके जैमीसन ने कहा कि यह निर्धारित करना मुश्किल है कि यह भारतीय बल्लेबाज इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है या नहीं। जैमीसन ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह कहना मुश्किल है कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है या नहीं। वह लंबे समय से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जब भी उनसे आमना सामना होता है, तो आपको लगता है कि उनसे मुकाबला करने के लिए भी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वह एक अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं और अधिकतर समय अच्छी लय में नजर आते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोहली जैसे खिलाड़ियों को रोकने के लिए आपको कुछ खास रणनीति बनानी होती है। लेकिन उन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। वह थोड़ा बहुत अपना दबदबा बनाए रखते हैं, इसलिए मुझे उन्हें खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगा।’’ जैमीसन ने आईपीएल में मोटी कमाई करने से लेकर पीठ संबंधी समस्याओं के कारण मैदान से बाहर रहने तक के उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने अपने करियर में जो कुछ भी हासिल किया उसके लिए वह खुद को आभारी मानते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं। सभी के अपने-अपने अनुभव होते हैं। मैं सौभाग्यशाली था कि मुझे अपनी करियर की शुरूआती दौर में ही आईपीएल में खेलने का मौका मिला।’’ जैमीसन ने कहा, ‘‘मेरा नजरिया अब काफी हद तक बदल गया है। मैं आजकल दौरे पर जाने, क्रिकेट खेलने और मैदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए पहले की तुलना में अधिक कृतज्ञ महसूस करता हूं।’’



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, राइस मिलर्स को एक साल तक टैक्स फ्री राहत
Next Article विंबलडन के पूर्व फाइनलिस्ट मिलोस राओनिच ने संन्यास लिया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.