राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राज्य ब्यूरो,,रायपुर। राज्य में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को छोड़कर सभी शासकीय सेवकों का वार्षिक कार्य निष्पादन प्रतिवेदन (एसीआर) अब डिजिटल माध्यम से तैयार और मंजूर होगा। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने इसके लिए एनआईसी के पोर्टल का उपयोग अनिवार्य करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
साथ ही पदोन्नति, क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करना होगा। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के लिए अलग प्रपत्र नई व्यवस्था से एसीआर की फाइलें गुम होने और समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं होने की समस्या दूर होगी। शासन ने पुराने प्रपत्रों के स्थान पर नए निर्धारित प्रारूप लागू किए हैं।
प्रथम, द्वितीय और कार्यपालक तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रपत्र होंगे। एसीआर उपलब्ध नहीं होने पर एनआरसी जारी करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के सचिव अथवा कार्यालय प्रमुख की होगी। शासन ने विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है।
