राष्ट्रवाणी: राम कुमार यादव, अंबिकापुर. सरगुजा जिले के सुनसान जंगल मे गौ हत्या में शामिल ग्रामीणों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने गौ मांस और टांगी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल में रविवार को शाम करीब 8 बजे पांच ग्रामीणों ने मिलकर गाय की हत्या कर दी और मांस का आपस में बंटवारा किया. मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी दबोचा. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन लोग फरार हो गए. पुलिस ने रजौटी बरपारा निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार कुजूर आ. बंदुराम व 27 वर्षीय रंजीत कुजूर आ. छोटेलाल कुजूर को हिरासत में लिया. वहीं गुमगरा निवासी विवेक खलखो समेत तीन लोग भाग निकले. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कटे हुए गाय के अवशेष पड़े हुए थे जिन्हें सबूत के तौर पर पुलिस ने जब्त कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गौ हत्या के बाद पहले आपस में मांस का बंटवारा करते जो बचता उसे बेच देते. इस मामले में पुलिस ने धारा 325,3(5) और छग कृषक पशु परि. अधि.2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version