राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) में युवा, सक्रिय और अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी देने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में प्रदेश के चार कांग्रेस नेताओं का राष्ट्रीय सचिव पद के लिए साक्षात्कार लिया गया है। प्रदेश महासचिव सुबोध हरितवाल, महासचिव दीपक मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी को साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाया गया था।

दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर और कोको पाढ़ी का साक्षात्कार नौ सितंबर को हुआ, जबकि सुबोध हरितवाल का साक्षात्कार सोमवार को लिया गया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन में नियुक्ति के लिए लाबिंग या सिफारिश के बजाय नेताओं की सक्रियता और पूर्व में मिली जिम्मेदारियों के दौरान उनके प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रदेश के नेताओं के संबंध में संगठन स्तर पर गोपनीय जानकारी जुटाई गई थी। ऐसे में प्रदेश से दो-तीन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version