राष्ट्रवाणी: रायपुर: रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज़ द्वारा 4 अगस्त को अपने अडॉप्टेड हैप्पी स्कूल, टेमरी में ‘ट्राइकलर ट्रिब्यूट’ पेंटिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला और रचनात्मकता के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। ​कार्यशाला का संचालन रोटेरियन निशा गोयल द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के विषय पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान 50 बच्चों को पेंटिंग किट व आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिससे उन्होंने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। ​चित्रकला के साथ-साथ बच्चों के लिए एक देशभक्ति क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीकों और नैतिक मूल्यों से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ​पूरा कक्षा परिसर बच्चों के रंगों, मुस्कान और उत्साह से जीवंत हो उठा। क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन नेहा जैन और सचिव रोटेरियन शिल्पा चोपड़ा के नेतृत्व में तथा प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रोटेरियन निशा गोयल के संयोजन में आयोजित यह कार्यक्रम रोटरी के “लास्टिंग इम्पैक्ट” (स्थायी प्रभाव) के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version