राष्ट्रवाणी: रायपुर: रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज़ द्वारा 4 अगस्त को अपने अडॉप्टेड हैप्पी स्कूल, टेमरी में ‘ट्राइकलर ट्रिब्यूट’ पेंटिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला और रचनात्मकता के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। कार्यशाला का संचालन रोटेरियन निशा गोयल द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के विषय पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान 50 बच्चों को पेंटिंग किट व आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिससे उन्होंने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। चित्रकला के साथ-साथ बच्चों के लिए एक देशभक्ति क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीकों और नैतिक मूल्यों से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरा कक्षा परिसर बच्चों के रंगों, मुस्कान और उत्साह से जीवंत हो उठा। क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन नेहा जैन और सचिव रोटेरियन शिल्पा चोपड़ा के नेतृत्व में तथा प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रोटेरियन निशा गोयल के संयोजन में आयोजित यह कार्यक्रम रोटरी के “लास्टिंग इम्पैक्ट” (स्थायी प्रभाव) के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी
