राष्ट्रवाणी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का दूसरा गाना ‘ठुमक ठुमक’ रिलीज हो गया है, जो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) बहुत जल्द फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट (The Vvaan) में नजर आने वाले हैं।
यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला गाना छठी मैय्या पहले ही सुर्खियों में है और अब मेकर्स ने दूसरा गाना रिलीज करके एक और बैंगर ड्रॉप किया है। वन का दूसरा गाना ठुमक ठुमक रिलीज हो चुका है।
मूवी में तमन्ना भाटिया के लुक और लहंगे को देखकर अचानक से फैंस को सामंथा रुथ प्रभु की याद आ गई। इस गाने के लिए तमन्ना ने गहरे नीले रंग का लहंगा-चोली पहना, जिसमें पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ ग्लैमरस डांस-सॉन्ग का टच भी था। एक तरफ जहां फैंस तमन्ना के ठुमकों को देखकर घायल हो रहे हैं वहीं सिद्धार्थ ने अपने डांस स्टेप्स से मानों आग ही लगा दी है।
फैंस को ये एनर्जेटिक सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। सिद्धार्थ के डांस की तारीफ करते हुए एक यूजर ने इसे’सर्टिफाइड बैंगर’ बताया। दूसरे ने लिखा, ये गाना बिल्कुल ‘फेस्टिव वाइब्स’ देने वाला है।
यूजर के मुताबिक, ‘ठुमक ठुमक’ कलरफुल और एनर्जेटिक ट्रैक है। वहीं कुछ ने तमन्ना के लुक और लहंगे के कलर को सामंथा रुथ प्रभु का ऊं अंटावा से कंपेयर किया। बॉस्को मार्टिस ने इसे कोरियोग्राफ किया है जबकि तनिष्क बागची ने इसे कंपोज किया है।
देव नेगी और अकासा सिंह ने इसे आवाज दी है। ठुमक ठुमक एक कंप्लीट पार्टी सॉन्ग है जिसके बीट्स पर पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। फिल्म ‘द वन’ पहले 28 अगस्त, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी।
हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया क्योंकि इसी समय यश और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज हो रही थी। टॉक्सिक 26 अगस्त, 2026 को रिलीज हुई थी।
