नयी दिल्ली. फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज पश्चिम बंगाल में रोकी गई, तो वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे. कोलकाता में शनिवार को फिल्म के ‘ट्रेलर’ ‘लॉन्च’ में बाधा डाली गई. अग्निहोत्री ने दावा किया कि पहले एक मल्टीप्लेक्स ने कार्यक्रम रद्द कर दिया और फिर उसे एक होटल में निर्धारित किया गया, जहां बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और पुलिस ने वहां पहुंच कर अनुमति लिए जाने के बारे में पूछताछ शुरू कर दी.

फिल्म निर्देशक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”हम संविधान के अनुसार काम करेंगे. हम कानून के अनुसार चलेंगे. अगर वे हमें रोकते हैं, तो हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे. हम क्या कर सकते हैं? हम भी आपकी तरह आम नागरिक हैं… हम प्रार्थना करेंगे कि सद्बुद्धि आए और राज्य सरकार ऐसा (रिलीज रोकने) न करे.” ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म पांच सितंबर को रिलीज होने वाली है, जो 1946 के कलकत्ता दंगों पर आधारित है. ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अग्निहोत्री ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म से जुड़े कई विवादों पर भी बात की, जिसमें गोपाल चंद्र मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी भी शामिल है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version