नयी दिल्ली. अगस्त्य नंदा अभिनीत फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. दिनेश विजन की निर्माता कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है. इसकी पटकथा राघवन ने अरिजीत बिस्वास और पूजा लद्धा सूरती के साथ मिलकर लिखी है. फिल्म के निर्माताओं ने ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म के पोस्टर के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रिलीज की तारीख घोषित की.

पोस्ट में लिखा है, “25 दिसंबर को बहादुरी सिनेमाघरों की ओर कदम बढ.ाएगी. देखें भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की अनकही सच्ची कहानी.” नंदा ने 2023 में ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज हुई जोया अख्तर की “द आर्चीज” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. अगस्त्य नंदा (24) ‘इक्कीस’ में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 वर्ष की आयु में शहीद हुए थे. खेत्रपाल साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version