नयी दिल्ली. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा की गई कथित टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘शर्मनाक’ करार दिया. पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ने अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर उस समय राजनीति शुरू की जब देश पीड़ितों की मौत पर शोक मना रहा है.

भाजपा की यह टिप्पणी कांग्रेस द्वारा विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद में शाह की टिप्पणी को ”असंवेदनशील” करार दिये जाने के बाद आई है. कांग्रेस ने कहा था कि ”केंद्रीय गृहमंत्री ”किस्मत पर भाषण और कंधे उचकाने”के बजाय कम से कम जवाबदेही का वादा तो कर सकते थे.

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शाह की टिप्पणी का एक संक्षिप्त क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस की बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करतेक हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ”जब पूरा देश एअर इंडिया दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत पर शोक मना रहा है, तब कांग्रेस राजनीति शुरू कर रही है.”

उन्होंने कहा, ”गृह मंत्री अमित शाह के सात मिनट 11 सेकंड के वीडियो में, कांग्रेस ने फर्जी खबर फैलाने के लिए 11 सेकंड का क्लिप साझा किया… शर्मनाक है कि एकजुटता पर राजनीति हावी हो गई.” भंडारी ने कहा कि तथ्य यह है कि गृह मंत्री ने कहा था, ”हम उन परिवारों के साथ खड़े हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.” उन्होंने कहा कि शाह ने कहा था कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली की सतर्कता का परीक्षण किया जाएगा. अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद ही एअर इंडिया का विमान एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में चालक दल सहित सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version