आगरा: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों में आगरा का एक दंपत्ति भी शामिल है। दुर्घटना के बाद आगरा से परिवार के सदस्य अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। नीरज के चचेरे भाई विनय लवानिया ने बताया कि विमान दुर्घटना में नीरज लवानिया (50) तथा उनकी पत्नी अपर्णा (49) की मृत्यु हो गई है।

नीरज लवानिया एक निजी कंपनी में काम करते थे तथा गुजरात के वडोदरा में कार्यरत थे। वह 1995 में आगरा से वहां चले गये थे। उनका पैतृक घर आगरा के अकोला कस्बे में है, जहां उनके बड़े भाई सतीश लवानिया रहते हैं।
इस बीच, सतीश लवानिया ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मीडिया में अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में ‘ब्रेंिकग न्यूज’ आ रही थी। मैंने अपने भाई नीरज से दोपहर डेढ़ बजे बात की तथा उन्होंने मुझे बताया कि वह विमान से लंदन जा रहे थे। वह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’

सतीश अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। नीरज के परिवार में एक बेटी है। सतीश ने यह भी बताया कि उनकी भतीजी ‘डीएनए सैंपंिलग’ के लिए अहमदाबाद पहुंच गई है। फतेहपुर सीकरी से लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने आगरा के अकोला शहर का दौरा किया था, जहां सतीश रहते हैं और उनके परिजनों को अहमदाबाद भेजने की व्यवस्था की। नीरज और उनकी पत्नी उड़ान में थे। उनकी सीट 26ए और 26बी थीं। ’’

हालांकि आगरा के जिलाधिकारी अरंिवद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि उनके पास दो व्यक्तियों की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लंदन जाने वाले उसके विमान में सवार 241 लोगों की जान चली गयी। बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहा विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 168 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version