लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि गाजीपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार से 1965 के युद्ध के नायक वीर अब्दुल हमीद का नाम हटाया जाना बेहद निंदनीय और अशोभनीय है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि अब भारत का नाम बदलकर ‘भाजपा’ (भरतीय जनता पार्टी) करना ही बाकी रह गया है. गाजीपुर जिले के धामूपुर गांव के स्कूल की हाल ही में रंगाई-पुताई के बाद उसका नाम बदलकर ‘पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय’ कर दिया गया था.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने इससे संबंधित खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”ये बेहद निंदनीय और अशोभनीय है कि देश के लिए शहीद होने से अधिक महत्व किसी और को दिया जा रहा है.” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब बस यही बाक.ी रह गया है कि कुछ लोग देश का नाम ‘भारत’ की जगह ‘भाजपा’ रख दें.

सपा अध्यक्ष ने कहा, ”जिन्होंने न आज.ादी दिलाने में कोई भूमिका निभाई, न ही आज.ादी बचाने में, वो शहीदों का महत्व क्या जानें.” हमीद के परिवार ने उस स्कूल की बाहरी दीवार और गेट से युद्ध शहीद का नाम हटाए जाने का विरोध किया, जिसमें कभी खुद परमवीर चक्र विजेता शिक्षा हासिल की थी. परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हामिद के पौत्र जमील अहमद ने कहा कि पांच दिन पहले स्कूल की रंगाई-पुताई की गई थी. उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर ”शहीद हमीद विद्यालय” की जगह ”पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल” लिख दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version