राष्ट्रवाणी: Love & War से पहले पोस्टर्स सामने आने के बाद आलिया भट्ट् और विक्की कौशल ने शाही अंदाज में रैंप पर जलवा बिखेरा है। आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने रैंप पर बिखेरा जलवा रैंप पर दिखाई लव एंड वॉर की केमिस्ट्री मनीष मल्होत्रा के शो में शो स्टॉपर बने सितारे एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
मुंबई में मनीष मल्होत्रा के ‘मिजवान फैशन शो’ में एक्टर विक्की कौशल और आलिया भट्ट शोस्टॉपर बने और उन्होंने ‘लव एंड वॉर’ फिल्म में अपनी ऑन-स्क्रीन जोड़ी की एक झलक पेश की। उनका रैंप वॉक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के नए कैरेक्टर पोस्टर्स के रिलीज होने के साथ ही हुआ। मुंबई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ‘मिजवान फैशन शो’ में रैंप वॉक करते हुए, एक्टर्स विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने ‘लव एंड वॉर’ फिल्म में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की एक शानदार झलक दिखाई।
ताज लैंड्स एंड में हुए इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में शो स्टॉपर के तौर पर, दोनों ने शानदार ट्रेडिशनल वियर में रैंप पर जलवा बिखेरा। They have such insane chemistry 🤍#VickyKaushal #AliaBhatt pic.twitter.com/Otj6KZsOwF ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) के प्रमोशन को लेकर मची धूम के बीच उनका यह रनवे लुक सामने आया है।
आलिया आइवरी रंग के एम्ब्रॉयडरी वाले एथनिक आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने सिर पर बारीक सफेद फूलों की कढ़ाई वाला शीयर दुपट्टा ओढ़ा हुआ था और साथ में मैचिंग कॉर्सेट ब्लाउज और स्कर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को कुंदन चोकर नेकलेस, मैचिंग मांग-टीका और कलाई की एक्सेसरीज के साथ पूरा किया।
alia bhatt is so indian princess coded like the face card is insane but girl fire your hairstylist pic.twitter.com/qPDPKuwzIX विक्की ने डार्क रॉयल ब्लू वेलवेट शेरवानी जैकेट को चुना, जिस पर व्हाईट फूलों वाली कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे व्हाईट कुर्ते और ट्राउजर के साथ कैरी किया। Peak handsomeness ❤️🔥Vicky Kaushal walking for Msh Malhotra #VickyKaushal pic.twitter.com/jBgmoilYaU हाल ही में लव एंड वॉर के मेकर्स ने आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के एक के बाद एक नए पोस्टर्स रिलीज किए, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई।
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और प्रोड्यूस किए गए इस प्रोजेक्ट में रणबीर, आलिया और विक्की कौशल एक साथ नजर आएंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ (2022) में साथ काम कर चुके हैं, आलिया और विक्की कौशल ने ‘राजी’ (2018) में साथ काम किया था, जबकि रणबीर और विक्की आखिरी बार ‘संजू’ (2018) में साथ दिखे थे।
लेकिन पहली बार होगा जब तीनों एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे। रनवे पर शो-स्टॉपर्स के अलावा, इस फंडरेजर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। रेड कार्पेट पर जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, डायना पेंटी और फिल्ममेकर बोनी कपूर जैसे सितारे नजर आए।
