वाशिंगटन. अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में सोमवार को कथित तौर पर नशीले पदार्थों से लदी नौकाओं को निशाना बनाकर तीन हमले किए, जिनमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जीवित बच गया. अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी.

अमेरिका ने सितंबर की शुरुआत में पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल नौकाओं पर हमले शुरू किए थे. हालांकि, यह पहली बार है, जब उसने एक दिन में कई हमले किए जाने की जानकारी दी है. हेगसेथ ने कहा कि मैक्सिको के खोज एवं बचाव अधिकारियों ने हमले के दौरान जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति को निकालने के लिए अभियान शुरू किया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि संबंधित व्यक्ति मैक्सिको की हिरासत में रहेगा या उसे अमेरिका को सौंप दिया जाएगा. इससे पहले अक्टूबर में किए गए ऐसे ही एक हमले के दौरान जिंदा बचे दो लोगों को अमेरिकी सेना ने समुद्र से निकाला था. उसने बाद में दोनों को कोलंबिया और इक्वाडोर भेज दिया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version