तेल अवीव. अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमला किए जाने के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने रविवार को इजराइल की ओर 40 से अधिक मिसाइल दागीं, जिसमें 23 लोग घायल हो गए और तीन शहरों में अपार्टमेंट वाली इमारतें तथा कई घर नष्ट हो गए. तेल अवीव में एक जगह विस्फोट में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत नष्ट हो गई और सैकड़ों मीटर के दायरे में कई अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा जिनमें एक र्निसंग होम भी शामिल है. घटनास्थल पर सहायता करने वाले डिप्टी मेयर हैम गोरेन ने कहा कि यह ”चमत्कारिक” रहा कि इस हमले में अधिक लोगों को चोट नहीं आई.

विस्फोट स्थल के पास एक ऊंची इमारत की सातवीं मंजिल पर रहने वाले ओफर बर्जर ने कहा, ”ऐसा लगता है जैसे कोई तूफ.ान मेरे अपार्टमेंट से होकर गुजरा हो. इस क्षेत्र के सभी अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं.” बर्जर ने कहा कि उसे उम्मीद है कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा. उसने कहा, ”इस तरह के जैसे को तैसा की तर्ज पर किये गए ज्यादातर हमले बहुत सी दुखभरी घटनाओं के साथ खत्म होते हैं.” क्षतिग्रस्त इमारतों के बाहर निवासी अपने पालतू जानवरों और सूटकेस के साथ बैठे थे.

‘वन हार्ट’ नामक संगठन के दर्जनों स्वयंसेवक निवासियों को सामान बचाने में लोगों की मदद करते देखा गया. इजराइली सेना के अनुसार, युद्ध की शुरुआत से अब तक हमलों के कारण 9,000 से ज्यादा लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं. मिसाइलों ने 240 आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचाया है, जिनमें 2,000 से ज्यादा व्यक्तिगत अपार्टमेंट शामिल हैं. मीरा गोशेन ने बताया कि उसका पूरा अपार्टमेंट नष्ट हो गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version