राष्ट्रवाणी: एक बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने श्रीदेवी को फिल्म करने के लिए मनाने के लिए ट्रक भरकर फूल भेज दिए थे। जब बिग बी ने श्रीदेवी के लिए भेजे थे फूल शूटिंग सेट पर हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस एक्ट्रेस को नहीं करनी थी बिग बी के साथ फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर तो हम कई दिलचस्प कहानियां देखते हैं लेकिन पर्दे के पीछे भी कई मजेदार और खूबसूरत कहानियां छुपी होती हैं। एक ऐसा ही पर्दे के पीछे का किस्सा है अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी का। दरअसल इस किस्से के अनुसार 1992 में रिलीज हुई फिल्म खुदा गवाह (Khuda Gawah) में निर्देशक बिग बी के साथ श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस उस वक्त सिर्फ ग्लैमरस रोल नहीं करना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने उस फिल्म को करने से मना कर दिया था। श्रीदेवी (Sridevi) उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं और जब उन्होंने यह फिल्म रिजेक्ट की और इसे करने से मना कर दिया तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उन्हें मनाने के लिए एक खास अंदाज अपनाया। अमिताभ बच्चन ने शूटिंग सेट पर गुलाब के फूलों से भरा एक पूरा ट्रक श्रीदेवी के लिए भेज दिया। जिसे देखकर श्रीदेवी हैरान रह गईं लेकिन खुश भी हुईं। उन्हें बिग बी के इस तरह से मनाने का अंदाज काफी पसंद आया और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी। कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह ट्रक आया और उसके सारे गुलाब श्रीदेवी पर बरसाए गए। वो मूमेंट एकदम शानदार लग रहा था। हालांकि फिल्म के लिए हां कहने के साथ ही एक्ट्रेस ने एक शर्त भी रखी। वो ये थी कि वे फिल्म में मां और बेटी का डबल रोल प्ले करेंगी। ‘खुदा गवाह’, 1992 की एक भारतीय एपिक क्राइम-एक्शन फिल्म है, जिसे मुकुल एस. आनंद ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी (दोहरी भूमिका में), नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा और किरण कुमार ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। यह फिल्म ‘इंकलाब’ (1984) और ‘आखिरी रास्ता’ (1986) के बाद श्रीदेवी और बच्चन की तीसरी साथ में की गई फिल्म थी। अफगानिस्तान और भारत की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म बादशाह खान की कहानी है, जो एक अफगान योद्धा है और अपनी प्रेमिका बेनजीर के पिता की हत्या का बदला लेने के लिए भारत आता है। अपना मिशन पूरा करने के बाद, उस पर एक और हत्या का झूठा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जाता है और उसे भारत में जेल में डाल दिया जाता है।
Trending
- चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस
- चक्रवात के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी! इस जिले में कल बंद रहेंगे विद्यालय, DEO ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- कांग्रेस के नेता अनाप-शनाप बोलते हैं, इसलिए पार्टी गर्त में जा रही है : बृजभूषण शरण सिंह, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में PWD के बाद अब वन विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए 102 रेंज के रेंजर, यहां देखें सूची – राष्ट्रवाणी
- ट्रेन के सफर में शोर मचाने वालों की खैर नहीं! जुर्माने से लेकर जेल तक की आ सकती है नौबत, पढ़ें रेलवे के नए नियम – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, सीने में दिखने वाले इन बदलावों को कभी न करें अनदेखा – राष्ट्रवाणी
- किताब पढ़कर ज्ञान नहीं, भड़ास निकाल रहे हैं अब लोग! सोशल मीडिया पर छाया ‘हेट रीडिंग’ का नया ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- दिवाली की सफाई में महंगे क्लीनर की नहीं पड़ेगी जरूरत, इस्तेमाल की हुई चायपत्ती से करें क्लीनिंग – राष्ट्रवाणी

