राष्ट्रवाणी: करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में आने के बाद, रश्मिका मंदाना के साथ अपने बर्ताव को लेकर विजय देवरकोंडा की ट्रोलिंग हुई। ‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आए विजय और रश्मिका सोशल मीडिया पर हुई विजय के बिहेवियर की आलोचना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के हालिया एपिसोड में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई। लेकिन इस बार, चर्चा उनके काम को लेकर नहीं हो रही थी। बल्कि लोगों ने दोनों के बीच की केमिस्ट्री में कुछ ऐसा नोटिस कर लिया कि सोशल मीडिया पर विजय को रेड फ्लैग तक बोल दिया गया।
पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही थी कि देवरकोंडा एक ‘रेड फ्लैग’ हैं। अब, खुद अभिनेता ने ही इस पूरे शोर-शराबे पर तंज कसा है। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपने ‘रेड फ्लैग’ बिहेवियर पर किए गए एक एनालिसिस का वीडियो रीपोस्ट किया।
देवरकोंडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इन्फ्लुएंसर्स का एक वीडियो रीपोस्ट किया। इस रील में, एक महिला अभिनेता की हर हरकत की आलोचना करती है जैसे कि उनका काउच के दाईं ओर बैठना, उनके पास कॉफी का कप होना और कुछ पलों में उनका रश्मिका की ओर देखने का तरीका। वह उन्हें patriarchal बताते हुए ‘रेड फ्लैग’ करार देती है।
यहां तक कि इंस्टाग्राम पर रश्मिका को फॉलो न करने के लिए भी उनकी निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला गई है। इस वीडियो में उन सभी बातों को दिखाया गया था, जिनके लिए KWK एपिसोड के आने के बाद से देवरकोंडा की आलोचना हो रही है। लेकिन अभिनेता को इस पर बना व्यंग्य बहुत मजेदार लगा।
इसे हंसी वाले इमोजी के साथ री-पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इसमें सबटाइटल्स की जरूरत है, क्योंकि यह रील रीजनल लैंग्वेज में है’। अभिनेता के री-शेयर करने के बाद इस रील पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक कमेंट में लिखा था, ‘मजेदार है, लेकिन मुझे अभी भी इनके रिश्ते में नेगेटिव वाइब आती है’।
एक और कमेंट में लिखा था, ‘पूरे मामले पर सबसे समझदारी भरी रील’। देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने इस साल फरवरी में उदयपुर में अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।

