राष्ट्रवाणी: सुरों के सरताज कुमार सानू ने 36 साल पहले आशिकों का लव एंथम सॉन्ग गाया था, जिसकी वजह से वह किंग ऑफ रोमांस कहलाए। कुमार सानू का कल्ट गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुमार सानू ने साल 1984 में बतौर सिंगर हिंदी सिनेमा की फिल्मों में आगाज किया था।
लेकिन उनको अपनी पहचान बनाने में करीब 6 सालों का समय लगा और फिर जब 90 के दशक की शुरुआत हुई थी, तो ऐसी रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई, जिसके अधिकतर गीतों में कुमार सानू (Kumar Sanu) की आवाज गूंजी थी। उसी फिल्म के एक गाने के दम पर सानू दा रातोंरात स्टार बन गए और यहीं से उनके किंग ऑफ रोमांस बनने की शुरुआत हुई।
आइए जानते हैं कि 36 साल पहले आया वह गीत कौन सा था। 90 के दशक में बतौर गायक कुमार सानू ने शाह रुख खान, अजय देवगन और ऋषि कपूर जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं की फिल्मों के रोमांटिक गीतों को गाया था। लेकिन उनको असली पहचान साल 1990 में रिलीज होने वाली अभिनेता राहुल रॉय की फिल्म आशिकी से मिली थी।
इस फिल्म के यूं तो कई गाने सानू दा ने गाए, लेकिन सबसे अधिक लोकप्रिय रहने वाला सॉन्ग था- मैं दुनिया भूला दूंगा… (Main Duniya Bhula Dunga)। इस रोमांटिक गीत को कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में गाया। कहा जाता है कि आशिकी (Aashiqui) फिल्म का ये गीत इतना अधिक पॉपुलर हुआ कि हर तरफ इसकी गूंज सुनने को मिलती थी।
इसी वजह से सानू दो को इंडस्ट्री में किंग ऑफ रोमांस के तौर पर नई पहचान मिली। कुमार सानू के अलावा आशिकी के मैं दुनिया भूला दूंगा… गीत को मशहूर गायिका अनुराधा पौंडवाल ने भी अपनी आवाज दी। राहुल रॉय, दीपक तिजौरी, अनु अग्रवाल और टॉम एल्टर पर फिल्माया गया ये गीत फिल्म आशिकी के सबसे अधिक पसंद किए जाने वालों गीतों की लिस्ट में शामिल रहा था।
इस गाने के लिरिक्स खूबसूरत लिरिक्स को मशहूर गीतकार समीर अनजान ने लिखा है, जबकि टी-सीरीज के सुपरकैसेट के बैनर तले इसका संगीत तैयार हुआ। राहुल रॉय स्टारर फिल्म आशिकी के मैं दुनिया भूला दूंगा… के अलावा भी कुमार सानू ने मूवी के कई अन्य गाने भी गाए थे, जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है- बस एक सनम चाहिए… (Bas Ek Sanam Chahiye) तू मेरी जिंदगी है… (Tu Meri Zindagi) आशिकी के इन गानों के दम पर कुमार सानू आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे दिग्गज गायकों की लिस्ट में टॉप पर रहते हैं।

