राष्ट्रवाणी: अमिताभ बच्चन की 1973 की फिल्म ‘सौदागर’ की शूटिंग बिना सेट और VFX के पश्चिम बंगाल के एक असली गांव में हुई थी। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में जहां मेकर्स फिल्म बनाने के लिए सेट और वीएफएक्स पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, वहीं 5 दशक पहले बनी फिल्म ‘सौदागर’ (Saudagar) ने एक नया इतिहास रचा था।

इस फिल्म की शूटिंग किसी स्टूडियो में नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के एक असली गांव में हुई थी। यही वजह है कि जब अमिताभ बच्चन पर्दे पर ‘मोती’बनकर ताड़ के पेड़ पर चढ़ते हैं, तो दर्शक सिर्फ फिल्म नहीं देखते, बल्कि उस गांव की जमीन से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। साल 1973 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म सौदागर की शूटिंग कोलकाता से लगभग 20 किलोमीटर दूर कामुदनी नाम के एक असली गांव में हुई थी।

सुधेंदु रॉय द्वारा निर्देशित राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने ‘मोती’ और नूतन ने ‘महजबीं'(मजुबी) का मुख्य किरदार निभाया था। सौदागर को 46वें ऑस्कर के लिए भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मारी थी, लेकिन इसे नॉमिनेशन नहीं मिला। बंगाली लेखक नरेंद्रनाथ मित्रा की कहानी ‘रस’ पर आधारित यह फिल्म प्रेम, विश्वासघात और आशा की गाथा है।

फिल्म की कहानी गुड़ व्यापारी मोती की है। वह एक विधवा महिला महज़ुबीन से स्वार्थवश शादी कर लेता है और अपने स्वार्थ पूरे होने पर उसे छोड़ देता है। मानवीय रिश्तों की बजाय अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के उसके स्वार्थी इरादे उसे भावनात्मक और आर्थिक रूप से बर्बाद कर देते हैं, जिससे अंततः उसे अपने किए का सामना करना पड़ता है।

फिल्म में नूतन का रोल बेहद प्रभावशाली था और इसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई थी। सौदागर का लोकप्रिय गाना सजना है मुझे सजना के लिए आज भी सबसे पॉपुलर गानों में से एक है। इसके अलावा लता मंगेशकर की आवाज में गाया गाना तेरा मेरा साथ रहे जैसे अन्य गीतों ने भी सौदागर को एक यादगार फिल्म बनाने में योगदान दिया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version